Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

राजस्थान : आबूरोड में कार-ट्रॉले में भयंकर टक्कर, पति-पत्नी और मासूम बेटे समेत 6 की मौत, 1 घायल

राजस्थान के आबू रोड इलाके में आज गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई व एक महिला घायल हो गई। हादसा सिरोही के किवरली गांव के पास तड़के लगभग तीन बजे तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार, ट्रॉले से टकरा गई।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 06, 2025 | 11:03 AM

आबूरोड में कार-ट्रॉले से टकराई

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर : राजस्थान के आबू रोड इलाके में आज गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई व एक महिला घायल हो गई। खबरों के अनुसार, यह हादसा सिरोही के किवरली गांव के पास तड़के लगभग तीन बजे तब हुआ जब एक तेज रफ्तार कार, ट्रॉले से टकरा गई।

इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, इनमें दंपति और उनका बेटा भी शामिल हैं। कार सवार सभी 7 लोग गुजरात के अहमदाबाद से जालोर लौट रहे थे। एक महिला का गंभीर हालत में फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

इस दर्दनाक हादसे की सूचना पर माउंट आबू DSP गोमाराम चौधरी, सदर थानाधिकारी दर्शन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बाबत माउंट आबू के DSP गोमाराम ने बताया कि कार में सवार लोग जालोर जिले के एक गांव के रहने वाले थे और अहमदाबाद से लौट रहे थे। किवरली के पास कार, ट्रॉले में घुस गई। उन्होंने बताया कि कार में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि दो की मौत अस्पताल में हुई।

विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें

DSP गोमाराम ने बताया कि एक महिला का इलाज किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान नारायण प्रजापत, उनकी पत्नी पोशी देवी और बेटे दुष्यंत, चालक कालूराम, उनके बेटे यशराम और जयदीप के रूप में हुई है।

य़ह भी बताया गया कि, रात्रि गश्त के दौरान नेशनल हाईवे पर मौजूद हेड कांस्टेबल विनोद लांबा हादसे की आवाज सुनकर तुरंत ही मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस व अधिकारियों को सूचना दी।

इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी और लोग उसमें फंसे हुए भी थे। इसके बाद पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से ट्रॉले में फंसी कार को बाहर निकाला और फिर शवों व घायलों को बाहर निकालने के लिए क्रेन से कार के दरवाजे तोड़े और उसके अन्य हिस्सों को भी अलग किया। वहीं करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद चार शव कार से बाहर निकाले गए, जिन्हें आबूरोड़ राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। वहीं, तीन घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जिनमें से दो और की मौत हो चुकी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Rajasthan 6 people died in a terrible car trolley collision in abu road 6 people died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 06, 2025 | 11:03 AM

Topics:  

  • Accident
  • Rajasthan News
  • Rajasthan Police

सम्बंधित ख़बरें

1

पति की लाश और नीला ड्रम…मेरठ के बाद अब अलवर में प्यार, साजिश और खून की खौफनाक कहानी

2

कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा? थाइलैंड में भारत को करेंगी रिप्रेजेंट

3

राजस्थान के अलवर में हुआ मेरठ जैसा कांड, छत पर नीले ड्रम में मिला युवक का शव, परिवार लापता

4

खापरखेड़ा थर्मल पावर प्लांट में भीषण फ्लैश ओवर हादसा, कई झुलसे, गलत पैनल खोले जाने से हुई घटना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.