Amravati Accident: बडनेरा क्षेत्र में हुई दर्दनाक दुर्घटना के बाद शोक की लहर व्याप्त है. हादसे में जान गंवाने वाले मो. अनस मो. सईद, मो. अवेज मो. सईस, अ. अनवेस अ. सलीम और मो. तलहा मो. अनीस के परिवारों से सांसद बलवंत वानखड़े ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी.
उन्होंने हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद पीड़ादायक होती हैं और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में सहारा देना समाज और प्रशासन की जिम्मेदारी है. इसके बाद उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की.
डॉक्टरों से चर्चा कर घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए तथा शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मिलने वाली मदद में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी.
इस मौके पर समाजसेवक सुरेश रतावा, युवक कांग्रेस बडनेरा विधानसभा अध्यक्ष आशीष यादव, मजिद बाप्पू, अल्ताफ भाई, शेख इमरान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे.
स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है. फोटो बलवंत वानखडे