Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

2 बाइकों की टक्कर के बाद गिरे युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, भातकुली बस स्टैंड के समीप हादसा

भातकुली बस स्टैंड पर 17 वर्षीय युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, नागरिकों में गुस्सा, पुलिस कर रही है आरोपी की तलाश।

  • Author By Anuj Sahu | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 10, 2026 | 07:57 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Amravati Accident: भातकुली बस स्टैंड इलाके में 2 मोटरसाइकिलों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे एक 17 वर्षीय किशोर को पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव व्याप्त है. मृतक का नाम नैतिक प्रदीप साबले 17, कानफोडी है.

पुलिस सूत्रों के अनुसार बस स्टैंड परिसर में दो दुपहिया वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के सवार सड़क पर जा गिरे. उसी समय पीछे से रेत ले जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर आया और उसने सड़क पर गिरे नैतिक को कुचल दिया. हादसा इतना भीषण था कि नैतिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर भातकुली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. बताया जा रहा है कि पुलिस ने कुछ दूर तक ट्रैक्टर का पीछा भी किया, लेकिन चालक भागने में सफल रहा. पुलिस अब ट्रैक्टर नंबर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है.

सम्बंधित ख़बरें

रविवार को मुंबई लोकल प्रभावित, मध्य रेल के ‘इन’ लाइनों पर मेगा ब्लॉक

अमरावती की 56 जल परियोजनाओं में केवल 50.96% पानी शेष, गर्मी में जलसंकट की आशंका

सीमेंट डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी,  साइबर सेल में मामला दर्ज

अमरावती में 1.85 लाख किसान फसल बीमा के इंतजार में, 6 महीने से भुगतान लंबित

अवैध रेत परिवहन पर उठे सवाल

इस घटना ने इलाके में नागरिकों के गुस्से को भड़का दिया है. दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन बालू तस्करी में लगा हुआ था. नागरिकों का आरोप है कि तेज रफ्तार और अवैध परिवहन के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद चालक का फरार हो जाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े कर रहा है.

A young man who fell after a collision between two bikes was crushed by a tractor the accident took place near bhatkuli bus stand

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2026 | 06:02 PM

Topics:  

  • Accident
  • Amravati News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.