PM मोदी की उपलब्धियां गिना रहे थे अश्विनी वैष्णव, तभी गुल हुई बिजली; भड़के ऊर्जा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
Jaipur Power Cut:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान बार-बार बिजली गुल होने समस्या देखी गई। राजस्थान सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
- Written By: अमन मौर्या
जयपुर में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यक्रम के दौरान बिलजी गुल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Ashwini Vaishnaw Meeting Power Outage: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भाजपा कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के एक कार्यक्रम के दौरान बार-बार बिजली कटौती हुई। मामले पर राज्य सरकार ने सख्ती हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। दरअसल, गुरुवार को जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में रेल मंत्री बैठक के दौरान जब केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे उसी दौरान कई बार बिजली गुल हो गई थी। अचानक बिजली गुल होने से वहां मौजूद भाजपा में असहजता का माहौल बन गया।
सरकार ने दिए जांच के आदेश
बिजली कटौती के मामले को संज्ञान में लेते हुए राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने जांच कराने के आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि बिजली कटौती में लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार संंबंधित अधिकारी या अभियंता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।
PM मोदी की गिना रहे थे उपलब्धियां
दरअसल, गुरुवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर में प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल पूरे पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिना रहे थे। कार्यक्रम के दौरान ही कई बार बिजली कटौती की समस्या सामने आई। इससे वहां मौजूद पदाधिकारी असहज नजर आए। केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल होने को लेकर राजस्थान सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में 20 घंटे पानी की आपूर्ति प्रभावित, पांजरापुर पंपिंग स्टेशन पर मरम्मत के चलते 15% कटौती
राजस्थान के जैसलमेर में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दंपत्ति और दो मासूम बच्चों की मौत
रेलवे की Railway Bedsheet में AI कैमरा खोजेगा दाग-धब्बे, पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, CJP का जश्न, VIDEOs देख नहीं रोक पाएंगे हंसी
भाजपा अध्यक्ष भी मौजूद
बता दें केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और अन्य लोग जब केंद्र की उपलब्धियां बता गिना रहे थे, उस दौरान तकरीबन 15 मिनट तक बिजली गुल रही। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौर समेत कई भाजपा नेता भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- बंगाल में 4000 EVM जलकर खाक, बॉलीवुड फिल्मों की तरह मिटाए गए सबूत? सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी
मामले की जानकारी देते हुए विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड और जयपुर डिस्कॉम से विस्तृत जानकारी मांगी है। अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 4 बजे सर्किट ब्रेकर में गैस रिसाव हुआ था। इसे ठीक करने के दौरान ही दो ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए। इससे बिजली कटौती की समस्या देखी गई। अधिकारी ने आगे बताया कि उपलब्ध अन्य ट्रांसफार्मरों से बिजली जोड़कर लगभग 20 मिनट से भी कम समय में दोबारा बिजली बहाल कर दी गई।
