पाकिस्तान ने किया भारत पर अटैक! राजस्थान को बनाया पहला निशाना, कहा- अगला हमला गोलियों से नहीं…!
हैकर्स ने एक फोटो पोस्ट की है और उस पर पाकिस्तान साइबर फोर्स लिखा है। इसमें पहलगाम हमले के पीड़ितों को कलाकार बताया गया है। धमकी दी कि आग तुमने ही लगाई है, अब पिघलने के लिए तैयार हो जाओ। अगला हमला गोलियों से नहीं...
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
जयपुर: पाकिस्तान ने भारत पर मंगलवार को बड़ा हमला बोला है। नहीं..नहीं यह सीधा हमला नहीं बल्कि साइबर हमला किया है। पाकिस्तानी हैकरों ने मंगलवार को राजस्थान शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक कर ली। वेबसाइट के होम पेज पर ‘पाकिस्तान साइबर फोर्स’ लिखा था।
होम पेज के पोस्टर में यह भी लिखा था कि ‘अगला हमला गोलियों से नहीं, बल्कि तकनीक से होगा’, ऐसा लिखा था। वहीं, शिक्षा विभाग ने वेबसाइट को रिकवर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच यह साइबर हमला हुआ। हैकरों ने पोस्टर पर आपत्तिजनक बातें लिखी थीं।
भारत ने लिया है एक्शन
हाल ही में भारत ने पाकिस्तानी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर प्रतिबंध लगाया था। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का एक्स हैंडल भारत में प्रतिबंधित भारत ने आज पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक्स हैंडल ब्लॉक कर दिया। पहलगाम हमले के बाद ख्वाजा आसिफ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने माना था कि पाकिस्तान लंबे समय से आतंकी संगठनों को फंडिंग कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
PoK Protest: पाकिस्तान से आजादी की मांग, शहबाज और आसिम मुनीर को बताया आतंकी, PoK में प्रोटेस्ट हुआ तेज
कंगाली में भी सेना पर मेहरबान शहबाज सरकार, रक्षा बजट में 18% की भारी बढ़ोतरी, विकास कार्यों पर चली कैंची
PM मोदी की उपलब्धियां गिना रहे थे अश्विनी वैष्णव, तभी गुल हुई बिजली; भड़के ऊर्जा मंत्री ने लिया बड़ा एक्शन
Explainer: साउथ एशिया का नया बैटलग्राउंड बन रहा स्पेस, पाक ने लॉन्च की 6 जासूसी सैटेलाइट; भारत कितना तैयार?
सोमवार को भारत ने 17 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल भी प्रतिबंधित कर दिए थे। एक दिन पहले जेडीए, डीएलबी की वेबसाइट हैक की गई थीं। सोमवार रात को पाकिस्तानी हैकरों ने गृह एवं नगरीय विकास विभाग (डीएलबी) और जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की वेबसाइट हैक कर ली थी और ऐसी ही पोस्ट की थी। उन्होंने पाकिस्तान के समर्थन में कंटेंट पोस्ट किया था। हालांकि, इन दोनों वेबसाइट को रिकवर कर लिया गया। मंगलवार सुबह शिक्षा विभाग की वेबसाइट हैक हो गई।
क्या बोले शिक्षा मंत्री?
आईटी विंग सक्रिय शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा, ‘शिक्षा विभाग की आईटी विंग सक्रिय हो गई है। फिलहाल वेबसाइट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। रिकवरी का काम तेजी से किया जा रहा है। विभाग ने इस घटना की जानकारी साइबर सुरक्षा एजेंसियों को भी दे दी है।
इस साइबर हमले के पीछे कौन सा ग्रुप सक्रिय है और किस तरह की जानकारी करप्ट हुई है, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक किसी संवेदनशील डेटा की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सभी सिस्टम में व्यापक जांच की जा रही है।
हैकर्स ने एक फोटो पोस्ट की है और उस पर पाकिस्तान साइबर फोर्स लिखा है। इसमें पहलगाम हमले के पीड़ितों को कलाकार बताया गया है। साथ ही उन्होंने धमकी दी कि आग तुमने ही लगाई है, अब पिघलने के लिए तैयार हो जाओ। अगला हमला गोलियों से नहीं बल्कि तकनीक से होगा।
