राजस्थान: ट्रांसफर के 5 दिन बाद ही कलेक्टर ऑफिस के सामने लटका मिला नायब तहसीलदार का शव, फैली सनसनी
राजस्थान के करौली शहर में एक नायब तहसीलदार का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है।
- Written By: राहुल गोस्वामी
कांसेप्ट फोटो (सौ. सोशल मीडिया)
जयपुर: राजस्थान के करौली शहर में एक नायब तहसीलदार का शव शनिवार को एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नायब तहसीलदार ने आत्महत्या की या यह हत्या का मामला है। पुलिस ने बताया कि करौली कलेक्ट्रेट के सामने सिटी पार्क में टहल रहे लोगों ने शनिवार सुबह शव लटका देखा जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचना दी।
पुलिस ने बताया कि नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह (40) का पांच दिन पहले धौलपुर से करौली तबादला हुआ था। वह भरतपुर के बाई गांव के रहने वाले थे। पुलिस उपाधीक्षक अनुज शुभम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
यहां पढ़ें – बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में बड़ी खबर, पाकिस्तानी कनेक्शन का संदेह! सरहद पार ड्रोन से मंगाए गए थे हथियार
सम्बंधित ख़बरें
Bengal Election: अमित शाह का ‘मिशन 148’, बंगाल फतह के लिए चाणक्य ने तैयार किया अभेद्य ब्लूप्रिंट; जानें सबकुछ
बड़ी राहत: ईरान ने खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, लेबनान सीजफायर के बीच जहाजों के लिए रास्ता साफ
Bathroom Direction Tips : बेडरूम के सामने अगर वॉशरूम है, तो जानिए किन बातों की रखें सावधानी
IPL 2026 GT vs KKR Live Score: गुजरात का सामना कोलकाता से, पहली जीत पर होगी केकेआर की नजरें
पुलिस ने यह भी बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि अधिकारी की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की लेकिन प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पुलिस ने राजेंद्र सिंह के परिजनों को सूचना दे दी है।
जानकारी दें कि राजेंद्र, भरतपुर की वैर तहसील में कानूनगो के पद पर थे। इसके बाद वे धौलपुर के बसई नवाब कस्बे में नायब तहसीलदार के पद पर लगे। वहीं 5 दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग करौली में नायब तहसीलदार के पद पर हुई थी।
यहां पढ़ें – राहुल गांधी ने नाई अजीत से की खास मुलाकात, हजामत कराई-समझा दर्द
राजेंद्र के बारे में भरतपुर जिले के हलैना थाना इलाके के वाई गांव में रहने वाले बड़े भाई अतर सिंह ने बताया कि राजेंद्र की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी प्रीति (24) और छोटी अंजू (22) हैं। दोनों बेटियां ही फिलहाल पढ़ रही हैं। परिवार खुद अचंभे में हैं कि यह घटना आखिर क्यों हुई। नायब तहसीलदार राजेंद्र को किसी भी तरह की पारिवारिक या आर्थिक समस्या नहीं थी। राजेंद्र की पत्नी यहीं वाई गांव में दोनों बेटियों के साथ इक अलग मकान में रहती थीं। पुलिस ने फिलहाल परिजन और उसके परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद मौत के कारणों का पता टल सकेगा। (एजेंसी इनपुट के साथ )
