Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर मचा बवाल, हिंसा में विधायक का सिर फटा, देखें VIDEO

Rajasthan News: एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का आंदोलन तनावपूर्ण बना हुआ है। इस झड़प में संगरिया से कांग्रेस विधायक एवं प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया सहित दर्जनों लोग घायल हो गए।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 11, 2025 | 01:43 PM

हनुमानगढ़ में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर मचा बवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

Hanumangarh Protest: हनुमानगढ़ जिले के तिब्बी इलाके में एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों का आंदोलन आज भी तनावपूर्ण बना हुआ है। बुधवार को हुई हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और इंटरनेट सेवाएं लगातार दूसरे दिन भी बंद रहीं। तनावपूर्ण माहौल के बीच फैक्ट्री के पास रहने वाले लगभग 30 परिवार अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा चुके हैं।

बुधवार को भड़की हिंसा में विधायक भी घायल हुए

यह विवाद बुधवार को हिंसक रूप ले लिया, जब सैकड़ों किसानों ने राठीखेड़ा गांव स्थित ड्यून एथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड के निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी और दफ्तर व कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, तो दोनों पक्षों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, जिसके जवाब में किसानों ने एक पुलिस जीप सहित दर्जन भर से ज्यादा वाहनों को आग लगा दी। इस हिंसा में महिलाएं सहित 50 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया भी शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

किसानों ने दी चेतावनी

फैक्ट्री हटाओ संघर्ष समिति के नेता रवजोत सिंह ने दावा किया कि झड़प में 70 से अधिक लोग घायल हुए हैं। किसान संगठनों और विपक्षी नेताओं ने प्रशासन पर हालात बिगाड़ने का आरोप लगाया है। किसान सुबह से ही तिब्बी के पास स्थित गुरुद्वारे में जुटने लगे थे। 100 से अधिक किसान और घायल महिलाएं रातभर गुरुद्वारा सिंह सभा में रुकीं। दोपहर में किसानों की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।

एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर किसानों का विरोध-प्रदर्शन ! किसानों ने एथेनॉल फैक्ट्री की दीवार को टैक्टर से तोड़ा !
राजस्थान के हनुमानगढ़ में प्रदर्शन !#Rajasthan #Hanumangarh #EthanolFactory #FarmersProtest pic.twitter.com/D3bEfaRnVY
— मृत्युंजय पाराशर । MRATUNJAY PARASHAR (@parasharji24) December 11, 2025

किसानों और विपक्षी नेताओं ने चेतावनी दी है कि उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, जिसमें खासतौर पर पर्यावरण मंजूरी और स्थानीय निवासियों की सहमति शामिल है। कांग्रेस नेता शबनम गोडारा ने कहा कि किसानों ने केवल निर्माण को रोकने के लिए लिखित आश्वासन मांगा था, लेकिन प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज कर हालात बिगाड़ दिए।

यह भी पढ़ें- सदन में सिगरेट फूंक रहे सांसद…भारत में बैन ई-सिगरेट पीने पर बवाल! देखें VIDEO

कानून तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

हनुमानगढ़ कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने स्पष्ट किया कि एथेनॉल प्लांट को सभी आवश्यक कानूनी स्वीकृतियां मिल चुकी हैं। कलेक्टर ने बताया कि यह फैक्ट्री 2022 में राइजिंग राजस्थान समिट के दौरान स्वीकृत हुई थी और इसे भूमि रूपांतरण से लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तक सभी अनुमतियां प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण महापंचायत की अनुमति दी गई थी, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन किया और फैक्ट्री की ओर बढ़ गए। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Major uproar at ethanol plant in hanumangarh rajasthan watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 11, 2025 | 01:43 PM

Topics:  

  • Farmers Protest
  • Latest News
  • Rajasthan

सम्बंधित ख़बरें

1

IND vs SA: अभिषेक-गिल ओपनर, सैमसन-कुलदीप को मौका मिलना मुश्किल; दूसरे टी20 के संभावित Playing 11

2

अमित शाह घबराए हुए हैं…उनके हाथ कांप रहे थे, राहुल गांधी ने लगाया गलत भाषा प्रयोग करने का आरोप

3

खरमास से पहले UP को मिल जाएगा नया BJP अध्यक्ष, OBC समाज से हो सकता है नाम

4

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में बड़ा एक्शन, थाईलैंड से दबोचे गए मुख्य आरोपी लूथरा ब्रदर्स

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.