Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आजादी के 55 साल बाद बांग्लादेश को मिला पहला हिंदू सांसद, जानें कौन हैं गयेश्वर चंद्र रॉय

BNP First Hindu MP: ढाका से आजादी के बाद पहली बार हिंदू नेता गयेश्वर चंद्र रॉय सांसद चुने गए। बीएनपी उम्मीदवार ने जमात-ए-इस्लामी प्रतिद्वंद्वी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

  • Written By: अक्षय साहू
Updated On: Feb 13, 2026 | 12:24 PM

बांग्लादेश के पहले हिंदू सांसद गायेश्वर चंद्र रॉय (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bangladesh First Hindu MP: बांग्लादेश में हुए 13वें संसदीय चुनाव के शुक्रवार को घोषित नतीजों ने एक ऐतिहासिक क्षण दर्ज किया। राजधानी ढाका से आजादी के बाद पहली बार कोई हिंदू नेता सांसद चुना गया है। गयेश्वर चंद्र रॉय ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए जीत हासिल की। उन्होंने जमात-ए-इस्लामी के उम्मीदवार एमडी शाहिनुर इस्लाम को हराया। यह जीत 1971 में स्वतंत्रता के बाद ढाका से चुने गए पहले हिंदू सांसद के रूप में दर्ज की गई है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ढाका-3 संसदीय क्षेत्र में गयेश्वर चंद्र रॉय ने 98,785 वोट प्राप्त किए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी शाहिनुर इस्लाम को 82,232 वोट मिले। ढाका के रिटर्निंग ऑफिसर और जिला आयुक्त एमडी रेजाउल करीम ने आधिकारिक रूप से परिणामों की पुष्टि की। इस जीत को राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हिंदूओं की उठाई आवाज

गयेश्वर चंद्र रॉय लंबे समय से बीएनपी के वरिष्ठ नेता रहे हैं और विशेष रूप से अल्पसंख्यक अधिकारों के मुद्दों को मुखरता से उठाते रहे हैं। पार्टी ने उन्हें ढाका-3 से उम्मीदवार बनाकर एक स्पष्ट संदेश दिया था, जिसे मतदाताओं ने समर्थन दिया। उनकी जीत के बाद हिंदू समुदाय और विभिन्न सामाजिक संगठनों में उत्साह देखा गया।

सम्बंधित ख़बरें

Bangladesh Election 2026: जमात से गठबंधन छात्रों की पार्टी NCP को पड़ा भारी, मिली करारी हार

जमात की जीत की दुआ मांग रहे थे शहबाज! BNP ने मार ली बाजी, तारिक रहमान की जीत पर आया पाकिस्तान का पहला रिएक्शन

बेंगलुरु के बास कैंटर, कार और बाइक की भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत से मचा हड़कंप, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

अमेरिका ने हटाया PoK को भारत का हिस्सा बताने वाला मैप… तो शेखी बघारने लगा पाकिस्तान, बोला- हमने हटवाया

BNP’s Hindu candidate, Gayeshwar Chandra Roy, scores a landslide victory, defeating Jamaat by a large margin to win Dhaka-3.
Having a Hindu candidate win in the capital is a significant milestone. pic.twitter.com/0tjs2dv67s
— Voice Of BD Hindus 🇧🇩 (@ItzBDHindus) February 12, 2026

दूसरी ओर, जमात-ए-इस्लामी ने खुलना-1 (दाकोप-बोटियाघाटा) सीट से अपने एकमात्र हिंदू उम्मीदवार कृष्ण नंदी को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें 50,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर बीएनपी के अमीर एजाज खान विजयी रहे।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा चिंता का विषय

इस चुनाव में हिंदू मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, हालांकि अल्पसंख्यक सुरक्षा को लेकर चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं। बीएनपी की व्यापक बढ़त, जो 200 से अधिक सीटों की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है, से उम्मीद जताई जा रही है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में पार्टी अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर अधिक सक्रिय और संवेदनशील नीति अपनाएगी।

यह भी पढ़ें: जमात की जीत की दुआ मांग रहे थे शहबाज! BNP ने मार ली बाजी, तारिक रहमान की जीत पर आया पाकिस्तान का पहला रिएक्शन

यह चुनाव 2024 के छात्र आंदोलन के बाद आयोजित पहला बड़ा संसदीय चुनाव था, जिसमें अवामी लीग भाग नहीं ले सकी। ऐसे में गयेश्वर चंद्र रॉय की जीत को बीएनपी की समावेशी छवि को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

Bangladesh first hindu mp after 55 years bnp gayeshwar chandra roy wins dhaka 3

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 13, 2026 | 12:24 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Bangladesh Election
  • Latest News
  • Tarique Rahman
  • World News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.