Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जयपुर में मस्जिद के बाहर आधी रात क्यों भड़की हिंसा? 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, अब तक क्या-क्या हुआ?

Stone Pelting in Jaipur: जयपुर के चौमूं इलाके में पथराव की घटना सामने आने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागने पड़े और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 26, 2025 | 12:00 PM

जयपुर में तनाव (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

Jaipur Clash News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक मस्जिद के बाहर हिंसा भड़कने की सूचना सामने आई है। जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के चौमूं में मस्जिद के बाहर पत्थर हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दावा किया जा रहा है कि पुलिस द्वारा रोके जाने पर समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने पथराव किया, जिसमें करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। यह घटना शुक्रवार (26 दिसंबर) की सुबह करीब 4 बजे की है। बवाल के बाद इलाके में इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी गई हैं, जो 24 घंटे तक लागू रहेंगी।

जयपुर मस्जिद के पास क्यों भड़की हिंसा?

जानकारी के मुताबिक, चौमूं तहसील के बस स्टैंड के पास एक मस्जिद के बाहर सड़क किनारे पत्थर लगे हुए थे। प्रशासन के साथ हुई बातचीत में इन्हें हटाने पर सहमति बनी थी। देर रात मस्जिद से जुड़े कुछ लोगों ने वहां रेलिंग लगाकर बाउंड्री का काम शुरू कर दिया। जब पुलिस रोकने पहुंची तो विरोध शुरू हो गया। पुलिस की सख्ती के बाद स्थिति बिगड़ गई और पथराव होने लगा।

#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Police detained some people following the incident of stone pelting in Chomu. Heavy security deployed. https://t.co/oo30MVUGcc pic.twitter.com/J7IGcKr96M — ANI (@ANI) December 26, 2025

कुछ देर तक इलाके में तनाव बना रहा। पुलिस कार्रवाई के बाद फिलहाल मौके पर शांति है और हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। हालांकि, एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात है।

पुलिस ने इंटरनेट सेवाएं कीं बंद

चौमूं बस स्टैंड पर हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। हर चौराहे पर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है और पूरा कस्बा छावनी में तब्दील नजर आ रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने एहतियातन इलाके में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं।

घटना की पूरी टाइमलाइन

पत्थर हटाने का काम पहले शांतिपूर्वक किया गया था। लेकिन शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे, जब खाली की गई जगह पर कुछ लोग रेलिंग लगाने लगे, तभी कुछ असामाजिक तत्वों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध इतना बढ़ा कि देखते ही देखते बहस हिंसक हो गई और हालात बिगड़ गए।

हिंसा के दौरान क्या हुआ?

बस स्टैंड इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस को निशाना बनाकर पथराव किया गया। पत्थरबाजी में करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

पुलिस ने हालात काबू में कैसे किए?

स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई और इलाके में शांति बहाल की गई। घटना के बाद पूरा बस स्टैंड इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया है। भारी पुलिस बल तैनात है, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नजर बनाए हुए हैं और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा रही है।

उपद्रवियों पर एक्शन शुरू

चौमूं थानाधिकारी प्रदीप शर्मा ने स्पष्ट किया है कि केवल सड़क पर पड़े पत्थरों को हटाया गया था। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब वीडियो फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान कर रही है, जिन्होंने शांति भंग करने और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की। साथ ही कुछ लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

यह भी पढ़ें- बजरंग दल और RSS जानलेवा कैंसर… कश्मीरी शॉल कारोबारी की पिटाई पर भड़कीं इल्तिजा मुफ्ती

बता दें कि पुलिस और उग्र भीड़ के बीच हुए पथराव में करीब छह जवानों के घायल होने की जानकारी मिली है। सभी घायल पुलिसकर्मियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

Jaipur stone pelting near masjid in chaumu area many policemen injured internet banned

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2025 | 11:56 AM

Topics:  

  • Jaipur
  • Latest News
  • Rajasthan

सम्बंधित ख़बरें

1

तेज प्रताप यादव की जान को खतरा! सम्राट चौधरी को चिट्ठी लिखकर मांगी मदद, इस नेता पर लगाया आरोप

2

माता गुजरी जी के अटूट विश्वास…बहादुर साहिबजादों के बलिदान को याद करते हैं, वीर बाल दिवस पर PM मोदी

3

उसमें मेरा होमवर्क है…स्कूल बैग खोने पर थाने पहुंची बच्ची, पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला

4

यूपी BJP में सबकुछ ठीक नहीं? ब्राह्मण विधायकों को पंकज चौधरी ने दी चेतावनी, बोले- आगे ऐसा किया तो…

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.