जयपुर में पिंकसिटी हाफ मैराथन को CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी, PV सिंधु भी रहीं मौजूद

Pinkcity Half Marathon Jaipur: जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिंकसिटी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने फिट इंडिया अभियान और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की अपील की।
Pinkcity Half Marathon Jaipur
जयपुर में पिंकसिटी हाफ मैराथनSource- CMPR
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • CM भजनलाल शर्मा ने जयपुर के अल्बर्ट हॉल से पिंकसिटी हाफ मैराथन को रवाना किया।

  • ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया।

  • भजनलाल शर्मा ने फिट इंडिया अभियान और नियमित व्यायाम के महत्व पर जोर दिया।

Pinkcity Half Marathon PV Sindhu: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फिट इंडिया अभियान देश के युवाओं को स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के साथ प्रेरित भी कर रहा है। फिटनेस केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ, सशक्त और ऊर्जावान समाज के निर्माण का आधार है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के अल्बर्ट हॉल से पिंकसिटी हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने ओलंपिक पदक विजेता और प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

CM भजनलाल ने बताया फिट राजस्थान का मंत्र

धावकों का उत्साह बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के युवाओं का स्वास्थ्य के प्रति समर्पण और जुनून प्रदेश की पहचान है। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाले ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम फिट राजस्थान के संकल्प को पूरा कर सकते हैं।

Pinkcity Half Marathon Jaipur
राजस्थान की महिलाओं को मिल रही ऊंची उड़ान, भजनलाल सरकार की इन योजनाओं ने बदला कायाकल्प

मैराथन को 'जीरो हंगर' से जोड़ने की पहल

मुख्यमंत्री ने मैराथन को 'जीरो हंगर' की पहल से जोड़ने की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अन्नपूर्णा रसोई योजना के माध्यम से मात्र 8 रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रही है। खेल, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों को एक साथ जोड़ने वाली ऐसी पहल समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम बनती हैं। इस अवसर पर जयपुर के महापौर सुनील कोठारी, लेफ्टिनेंट जनरल पद्म सिंह शेखावत सहित बड़ी संख्या में धावक और आमजन मौजूद रहे।

Pinkcity Half Marathon Jaipur
सूखा प्रभावित किसानों के लिए CM भजनलाल का बड़ा फैसला! सिरोही जिले की 5 तहसीलें गंभीर सूखाग्रस्त घोषित

क्या है फिट इंडिया अभियान?

फिट इंडिया अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अगस्त 2019 को राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर की थी। इसका उद्देश्य देश के लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। इस अभियान के तहत लोगों को नियमित व्यायाम, योग, खेल और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसका संदेश है कि फिट रहना केवल खिलाड़ियों के लिए नहीं, बल्कि हर उम्र के व्यक्ति के लिए जरूरी है।