भजनलाल सरकार की बड़ी पहल, राजस्थान में मरीजों-तीमारदारों को विश्राम गृह की सौगात, भोजन की भी होगी व्यवस्था

Bhajan Lal Sharma Medical Infrastructure: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर जयपुर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर में मरीजों व तीमारदारों के लिए आधुनिक विश्राम गृह बनेंगे। भरतपुर में 550 बेड की सुविधा होगी।
Bhajan Lal Sharma
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rajasthan Govt Patient Rest Houses: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने दो साल के कार्यकाल में प्रदेश की जनता के लिए कई ऐसी योजनाएं शुरू की हैं जिनका लाभ सीधे लोगों तक पहुंचा है। फिर चाहे वो राइजिंग राजस्थान के तहत प्रदेश में निवेश लाना हो या फिर हर गांव में ग्राम विकास चौपाल लगाकर आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनना और उनका निवारण करना हो।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राज्य के प्रमुख शहरों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए आधुनिक और सुविधाओं से युक्त विशाल विश्राम गृह के निर्माण का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री की पहल पर सेवादान आरोग्य फाउंडेशन की ओर से आधुनिक और सुविधाओं से युक्त विशाल विश्राम गृह का निर्माण किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कि मुख्यमंत्री की यह पहल क्या है… 

जयपुर, जोधपुर और कोटा में बनेंगे आधुनिक विश्राम गृह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल के तहत जयपुर, जोधपुर, कोटा जैसे बड़े संभाग मुख्यालयों में मरीजों और तीमारदारों के ठहरने के लिए आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएंगे। यह राजस्थान के वे  संभाग है, जहां राज्य के ग्रामीण इलाकों के अलावा आसपास के दूसरे राज्यों के लोग इलाज के लिए आते हैं। जहां उनके सामने मरीज की देखभाल, इलाज और अस्पताल की दौड़-भाग के साथ सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान पर विश्राम के लिए रुकना भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। ऐसे में मुख्यमंत्री की पहल से दूर-दराज से इलाज के लिए आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। 

करोड़ों की लागत से बनेगा भवन

प्रस्तावित विश्राम गृह के निर्माण पर कितनी धनराशि खर्च की जाएगी इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विश्राम गृह को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाना चाहते हैं। जिसमें मरीजों और परिजनों के ठहरने के लिए उचित सुविधा के साथ भोजन की भी व्यवस्था हो। भरतपुर में बनने वाले विश्राम गृह को 35 करोड़ के खर्च पर बनाया जाएगा। इसे लगभग 55 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। भवन का निर्माण तीन मंजिल के रूप में किया जाएगा। भविष्य में जरूरत बढ़ने पर एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण भी किया जा सकेगा। इस तरह आने वाले समय में विश्राम गृह की क्षमता और सुविधाओं को बढ़ाने की पूरी संभावना रखी गई है।

550 मरीजों और परिजनों के लिए बेड

विश्राम गृह में करीब 550 बेड की व्यवस्था की जाएगी। भविष्य में जरूरत के अनुसार 140 अतिरिक्त बेड भी जोड़े जा सकेंगे। इसके अलावा परिवारों के लिए अलग फैमिली रूम बनाए जाएंगे। फिलहाल छह फैमिली रूम का प्रावधान किया गया है। भविष्य में छह और फैमिली रूम बनाए जा सकेंगे। इससे मरीजों के साथ आने वाले परिवारों को रहने में काफी सुविधा मिलेगी।

एक साथ 230 लोग कर सकेंगे भोजन

राजस्थान सरकार द्वारा बनाए जाने वाले विश्राम गृह में रहने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए एक बड़ा डाइनिंग हॉल बनाया जाएगा। इसमें एक समय में करीब 230 लोग बैठकर भोजन कर सकेंगे। जरूरतमंद परिवारों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की योजना है। इससे लंबे समय तक अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों के परिजनों को रहने के साथ भोजन की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिल सकेगी।

Bhajan Lal Sharma
CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

मानव सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

यह परियोजना मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा देने के साथ सामाजिक सेवा की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सेवादान आरोग्य फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल से अस्पताल आने वाले लोगों की परेशानियां कम होंगी और उन्हें इलाज के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com