Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आखिर बोरवेल के गड्ढे में दफ्न हो गई कोटपूतली की मासूम चेतना की जिंदगी, 10 दिन बाद बाहर निकाला गया शव, छाई शोक की लहर

राजस्थान के कोटपूतली के सरुण्ड थाना क्षेत्र में बोरवेल में 150 फुट गहराई में फंसी तीन वर्षीय बच्ची को दस दिन बाद बुधवार को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 01, 2025 | 09:56 PM

कोटपूतली में बोरवेल से बाहर निकाला गया चेतना का शव। (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: भूतपूर्व काल में बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनाओं से न तो अभिभावकों ने कुछ सीख ली है न ही स्थानीय प्रशासन ने। जिससे इन घटनाओं की पुनरावृत्ति होती जा रही है। ऐसी न जाने अनगिनत घटनाएं घटित होती रहती हैं। लेकिन हम इन पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश तक नहीं करते हैं। हाल ही में राजस्थान के दौसा में एक बच्चे की बोरवेल में गिरकर दर्दनाक मौत हुई थी। अब फिर एक बार हर किसी के दिल को झकझोर कर रख देने वाली ख़बर सामने आई है। 10 दिन से जिंदगी से लड़ रही 3 साल की मासूम चेतना की जिंदगी आखिर बोरवेल के गड्ढे में दफ्न हो गई।

राजस्थान के कोटपूतली के सरुण्ड थाना क्षेत्र में बोरवेल में 150 फुट गहराई में फंसी 3 वर्षीय बच्ची चेतना जिंदगी की जंग हार गई। मासूम को 10 दिन बाद बुधवार को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बड़ियाली की ढाणी में 23 दिसंबर को खेत में खेलते समय चेतना बोरवेल में गिर गई थी तभी से स्थानीय पुलिस तथा प्रशासन की मदद से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल यानी एनडीआरएफ और राज्य आपदा मोचन बल यानी एसडीआरएफ की टीम लगातार उसे बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थीं।

सभी प्रयास रहे विफल

एनडीआरएफ के प्रभारी योगेश मीणा ने संवाददाताओं को बताया कि बुधवार शाम बच्ची को जब बाहर निकाला गया तो वह अचेत अवस्था में थी और उसके शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। उन्होंने बताया कि तुरंत उसे एंबुलेंस से कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की टीम ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मीणा ने बताया कि शुरुआत में रिंग की मदद से बच्ची को बोरवेल से बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सभी प्रयास विफल रहे। उन्होंने बताया कि दो दिनों तक लगातार प्रयास करने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो बुधवार सुबह मौके पर एक पाइलिंग मशीन को लाया गया और समानांतर गड्ढा खोदकर उसे बाहर निकाला गया।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब: बोरवेल में गिरे 3 साल के मासूम का सफल रेस्क्यू, 9 घंटों तक लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, देखें VIDEO

बच गई 10 साल के मासूम की जिंदगी, MP के गुना में बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया, एनडीआरएफ के प्रयास सफल

देश की लेटेस्ट जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

घटनाओं पर लगे प्रतिबंध

उन्होंने बताया कि चट्टानी सतह के कारण बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। इससे पहले परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। 2 सप्ताह पहले, दौसा जिले में एक पांच वर्षीय बच्चा बोरवेल में गिर गया था और बचाव अभियान 55 घंटे से अधिक समय तक चला था। हालांकि, उसे भी नहीं बचाया जा सका था। इन घटनाओं पर प्रतिबंध लगाने के लिए सबसे पहले अभिभावकों को सतर्क रहकर उनका ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही बोरवेल खुदवाने वाले मालिक को भी सुरक्षा का बंदोबस्त रखना चाहिए। अन्यथा स्थानीय प्रशासन ने उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। तभी इन घटनाओं पर प्रतिबंध लगेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Chetna who was pulled out of a borewell in kotputli rajasthan after 10 days died

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 01, 2025 | 09:55 PM

Topics:  

  • Borewell rescue operation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.