- Hindi News »
- Rajasthan »
- Bus Trolley Collision On Jaipur Delhi Highway Three Died More Than 40 Injured
जयपुर-दिल्ली हाईवे पर बस-ट्रॉले की जोरदार टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, 40 से ज्यादा घायल
राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आज तड़के जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रॉले की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए।
- Written By: राहुल गोस्वामी

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
जयपुर : राजस्थान से मिली एक खबर के अनुसार यहां के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आज यानी बुधवार सुबह तड़के जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रॉले की टक्कर में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस की मानें तो हादसे में घायल हुए ज्यादातर लोग अजमेर के आसपास के ही रहने वाले हैं।
मामले पर पुलिस ने बताया कि हादसा कोटपूतली में कंवरपुरा स्टैंड पर बुधवार सुबह करीब पांच बजे हुआ जब जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बस और ट्रॉले की टक्कर हो गई। यह भी बताया गया कि बस चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं हैं।
यहां पढ़ें – वैवाहिक दुष्कर्म पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, मोदी सरकार पहले ही कर चुकी इसे ख़ारिज
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
संभाजीनगर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में देर से पहुंचेगा पानी, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी
घटना पर जानकारी के अनुसार एक स्लीपर बस में सवार लोग अजमेर से दादा स्वामी के सत्संग में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। वहीं अजमेर से रवाना होने बस नेशनल हाईवे पर दिल्ली की ओर जा रही थी। इस दौरान वह आगे चल रहे ट्रॉले से टकरा गई। यह हादसा सुबह करीब 5 बजे कंवरपुरा स्टैंड के पास हुआ।
इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर घायल 28 लोगों को इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया।
यहां पढ़ें – सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी आज कोर्ट तलब
घटना बाबत पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल यात्रियों में से 28 को जयपुर रेफर किया गया है। जिलाधिकारी कल्पना अग्रवाल ने बताया कि बस में सवार लोग अजमेर से सत्संग में शामिल होने जा रहे थे और हादसे के बाद ट्रॉले का चालक मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं हादसे के बाद चालक अपना ट्राला लेकर फरार हो गया है। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिए जाएंगे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Bus trolley collision on jaipur delhi highway three died more than 40 injured
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस ने पूरे किए 54 साल, आज भी यात्रियों की पहली पसंद
May 18, 2026 | 10:39 AMकेरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
May 18, 2026 | 10:37 AMलखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
May 18, 2026 | 10:35 AMसंभाजीनगर शहरवासियों के लिए जरूरी खबर: कई इलाकों में देर से पहुंचेगा पानी, पाइपलाइन लीकेज से बढ़ी परेशानी
May 18, 2026 | 10:34 AMबंगाल में दूसरी कैबिनेट बैठक आज, डीए भत्ते और कॉलेज-यूनिवर्सिटी में एडमिशन एजेंडे पर आ सकता है ऐतिहासिक फैसला
May 18, 2026 | 10:33 AMग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, छुट्टियों में अब 12 दिन खुलेगी अदालत
May 18, 2026 | 10:33 AMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, अब मनमाने तरीके से नहीं हो सकेगा स्कूलों का स्थानांतरण
May 18, 2026 | 10:28 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM










