सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी आज कोर्ट तलब, लेकिन प्रियंका के साथ होंगे वायनाड में मौजूद

आज पुणे की एक विशेष अदालत ने विनायक दामोदर सावरकर के पोते द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को तलब किया है। हालांकि राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ वायनाड में मौजुद होंगे।
सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी आज कोर्ट तलब
सावरकर मानहानि मामले में राहुल गांधी आज कोर्ट तलब
Published on
Updated on

पुणे: आज यानी 23 अक्टुबर को पुणे की एक विशेष अदालत ने विनायक दामोदर सावरकर के पोते द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी को तलब किया है, जिसमें कांग्रेस नेता पर सावरकर के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इस बाबत अदालत ने बीते 5 अक्टूबर को गांधी को समन जारी कर आज 23 अक्टूबर को पेश होने को कहा था।

हालांकि,  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए वो आज नामांकन करेंगीं। इस बाबत कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी सांसद और लोकसभा नेता राहुल गांधी अपने-अपने आवास से रवाना हुए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नामांकन से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज सुबह 11 बजे रोडशो करेंगे। प्रियंका गांधी के नामांकन दाखिल करने के मौके पर सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

जालकारी हो कि बीते साल 2023 को सावरकर के पोते सात्यकी सावरकर ने इस सिलसिले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ पुणे की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। वहीं बीते पिछले महीने यह मामला न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (एफएमएफसी) अदालत से सांसदों और विधायकों के लिए विशेष अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था।

इस बात सात्यकी सावरकर का प्रतिनिधित्व करने वाले उनके वकिल संग्राम कोल्हटकर ने बताया था कि संयुक्त सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) अमोल शिंदे की अध्यक्षता वाली विशेष अदालत ने गांधी के खिलाफ समन जारी करते हुए कहा कि मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 500 (मानहानि) के तहत दंडनीय आरोप का जवाब देने के लिए उनकी उपस्थिति आवश्यक है और उनका आज यानी 23 अक्टूबर को अदालत के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना आवश्यक है।

जानकारी दें कि अपनी शिकायत में सात्यकी सावरकर ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी ने बीते मार्च 2023 में लंदन में दिए अपने भाषण में दावा किया था कि सावरकर ने एक किताब में लिखा है कि उन्होंने और उनके पांच-छह दोस्तों ने एक बार एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई की थी और उन्हें (सावरकर को) खुशी हुई थी।

इस पर सात्यकी सावरकर ने कहा था कि ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई और सावरकर ने कभी भी, कहीं भी ऐसी कोई बात नहीं लिखी। उन्होंने गांधी के आरोप को ‘‘काल्पनिक, झूठा और दुर्भावनापूर्ण'' करार दिया।अदालत ने पुलिस को आरोपों की जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था। विश्रामबाग पुलिस थाने ने जांच की और कहा कि प्रथम दृष्टया शिकायत में सच्चाई है। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com