Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अशोक गहलोत ने बीजेपी पर लगाया आरोप, बोले भाजपा ने हमारी सरकारी योजनाओं को किया बंद, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर उनकी पूर्ववर्ती सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को बंद या कमजोर करने का आरोप लगाया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Nov 02, 2024 | 12:21 PM

अशोक गहलोत (सौजन्य-एएनआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने हमारी योजनाओं को बंद किया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने सामाजिक और आर्थिक न्याय के लिए समावेशी दृष्टिकोण के अपने वादों को पूरा करने का ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर उनकी पूर्ववर्ती सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को बंद या कमजोर करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य की जनता के बीच एक सर्वेक्षण कराकर यह पता लगाना चाहिए कि इन योजनाओं को बंद किए जाने से उनमें कितनी नाराजगी है।

इसके साथ ही गहलोत ने केंद्र सरकार पर भी अपने वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप लगाया। उन्होंने शुक्रवार रात सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘राज्य में (पूर्ववर्ती) कांग्रेस सरकार ने पार्टी के घोषणापत्र के आधार पर कई कल्याणकारी योजनाएं बनाईं और समय पर लागू कीं। इस प्रकार राजस्थान में कांग्रेस की (पूर्व) सरकार ने पूरे देश के सामने एक मिसाल कायम की जिसका लाभ जनता को मिला।”

योजनाओं को किया बंद, कमजोर

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित इस ‘पोस्ट’ में लिखा, ‘‘राजस्थान में (मौजूदा) भाजपा सरकार ने (पूर्ववर्ती) कांग्रेस सरकार की सभी योजनाओं को बंद कर दिया या कमजोर कर दिया जिसे लेकर जनता तीव्र प्रतिक्रिया दे रही है। आपको राजस्थान की जनता में सर्वेक्षण कराना चाहिए ताकि पता चल सके कि कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणापत्र के अनुसार लागू की गई योजनाओं को बंद करने से लोगों में कितनी नाराजगी है।”

Pradhan Mantri ji, The Congress Government in Rajasthan had the track record of fulfilling its promises for an inclusive vision for social and economic justice. Party’s vision and its policy oriented approach were documented in its manifesto. In every tenure, after the… — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) November 1, 2024

ओपीएस एक ऐसी योजना है, जिसने राज्य में कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा दिया है। सामाजिक सुरक्षा शासन का विषय थी और कांग्रेस सरकार के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन और न्यूनतम आय का कानून बनाया गया था। भारत सरकार की आयुष्मान योजना में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को ही मात्र 5 लाख रुपए का निशुल्क बीमा दिया जा रहा है, जबकि राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा समस्त जनता के लिए 25 लाख रुपए का कैशलेस बीमा लागू किया गया था।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्या होगा RSS का रोल, जानें संविधान पर विपक्ष के नैरेटिव का कैसे देंगी जवाब

वादा पूरा करने में विफल

उन्होंने ‘गारंटी’ के विषय को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बीच हाल में सार्वजनिक रूप से हुई बयानबाजी का जिक्र करते लिखा, ‘‘एक ऐसे प्रधानमंत्री द्वारा इस प्रकार की बयानबाजी बहुत दुखद है, जिनकी सरकार 2014 और 2019 में जनता से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रही है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा था कि कांग्रेस लोगों के सामने ‘बुरी तरह बेनकाब’ हो गई है, क्योंकि उसने उनसे ऐसे चुनावी वादे किए, जिनके बारे में खुद उसे भी लगता था कि वह कभी पूरा नहीं कर पाएगी।

140 करोड़ जनता के साथ मजाक

प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की उस सलाह के संदर्भ में कही, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी की राज्य इकाइयों को केवल वही वादे करने चाहिए, जो वित्तीय रूप से संभव हों। कांग्रेस ने ‘गारंटी’ के विषय को लेकर मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा था कि प्रधानमंत्री मुख्य विपक्षी दल पर उंगली उठाने से पहले ध्यान दें कि ‘‘मोदी की गारंटी” 140 करोड़ भारतीय नागरिकों के साथ एक क्रूर मजाक है। खरगे ने प्रधानमंत्री पर झूठ, छल और कपट का आरोप लगाया और यह दावा भी किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मतलब विश्वासघात और जुमला है।

यह भी पढ़ें- “बालासाहेब ठाकरे अभी रहते तो मुंह तोड़ देते…” एकनाथ शिंदे ने यूबीटी सेना पर साधा निशाना

Ashok gehlot said bjp stopped or weakened the schemes of our government

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2024 | 12:19 PM

Topics:  

  • Ashok Gehlot
  • Narendra Modi
  • Rajasthan News

सम्बंधित ख़बरें

1

26/11 में आतंकियों से लड़ने वाला NSG कमांडो क्यों बना ड्रग तस्कर? 200 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

2

‘मोदी आधुनिक रावण, उनकी लंका जल्दी जलेगी’, कांग्रेस नेता के बयान पर भड़की BJP, राहुल नफरत के भाईजान

3

मौत का ‘मीठा’ जहर? कफ सिरप पीने से 11 मासूमों की मौत, दो राज्यों में मचा हड़कंप

4

महाराष्ट्र के लिए केंद्र ने जारी किए 6,418 करोड़, अजित पवार ने PM मोदी और सीतारमण का जताया आभार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.