अजमेर में दर्दनाक हादसा! 150 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 3 लोगों की हुई मौत, 30 घायल
Ajmer Bus Accident: अजमेर के पुष्कर घाटी में दर्दनाक हादसा! यात्रियों से भरी बस 150 फीट गहरी खाई में गिरी। बस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और 31 घायल हुए। राहत कार्य जारी।
- Written By: प्रिया जैस
खाई में गिरी बस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Ajmer Bus Accident News: राजस्थान के अजमेर जिले से बड़ी दुखद खबर सामने आई है। रविवार को अजमेर जिले में एक बस 150 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई पैसेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए है। खबर मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और घायलों को तुरंत नजदीकी जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अजमेर पुलिस (Ajmer Police) ने बताया कि रविवार को राजस्थान के अजमेर जिले में एक यात्री बस के खाई में गिरी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और 31 लोग घायल हो गए। यह हादसा पुष्कर के पास हुआ, जब 33 यात्रियों को ले जा रही बस पुष्कर घाटी इलाके में बेकाबू होकर खाई में गिर गई और पेड़ों व झाड़ियों में फंस गई।
STORY | Bus falls into gorge in Rajasthan's Ajmer; 2 killed, 31 injured Two women were killed, and 31 people were injured after a passenger bus fell into a gorge in Rajasthan's Ajmer district on Sunday, police said. The accident occurred near Pushkar when the bus carrying 33… pic.twitter.com/O3putLAK4u — Press Trust of India (@PTI_News) April 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
रायसेन में भीषण सड़क हादसा: दो यात्री बसों की टक्कर में 5 की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल
राजस्थान के भिवाड़ी में लगी भीषण आग, ट्रांसफार्मर धमाके के बाद दो फैक्ट्रियां राख; 5 कर्मचारी बुरी तरह झुलसे
ब्लैक गोगल्स, लग्जरी काफिला… राजस्थान में छा गईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, एंट्री ने खींचा सबका ध्यान
अजमेर ‘स्कॉर्पियो कांड’ का पर्दाफाश, पहली पत्नी ने सौतन, पति और सास समेत 4 को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
1 मासूम समेत 2 महिलाओं की मौत
इस हादसे में एक मासूम बच्चे और एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस हादसे में 30 लोग अभी भी गंभीर रूप से घायल है, जिनमें से कुछ की स्थिकि नाजुक होने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। खाई में बस गिरने के कारण बचावकार्य में बचाव दलों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कुछ देर बाद नीचे उतरकर सभी को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल पहुंचे एसपी हर्षवर्धन
पुष्कर हादसे में हुई इस घटना की गंभीरता को देखते हुए अजमेर जिला कलेक्टर लोकबंधु और पुलिस अधीक्षक (एसपी) हर्षवर्धन भी जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल पहुंचे। कलेक्टर और एसपी ने घायल मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की और अधिकारियों ने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें – PM मोदी के संबोधन पर मचा बवाल, भाकपा सांसद पी. संदोष ने चुनाव आयोग को लिख दिया पत्र, दे दी चेतावनी!
आपको बता दें, कि यह पहली बार नहीं है कि इस अजमेर (Ajmer) की पुष्कर घाटी पर कोई सड़क हादसा हुआ है। पुष्कर घाटी अपने घुमावदार सड़क और घाटी के कारण काफी मशहूर है। लेकिन, इस घाटी में सुरक्षा और सतर्कता से गाड़ी न चलाने के कारण कई बार परिवार हादसे का शिकार हो जाते है।
