Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मानखुर्द में बेकाबू बेस्ट बस ने राहगीर को रौंदा, 1 की मौत व 10 घायल; ब्रेक फेल का दावा खारिज, ठेकेदार को नोटिस

Mankhurd BEST Bus Accident: मानखुर्द में सायन-पनवेल हाईवे पर बेकाबू बेस्ट बस की टक्कर से 62 वर्षीय राहगीर की मौत और 10 लोग घायल। बीएमसी महासभा में गूंजा मुद्दा, ठेकेदार को मिला नोटिस।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 21, 2026 | 10:56 AM

मानखुर्द में बेकाबू बेस्ट बस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Mumbai Mankhurd Uncontrolled Best Bus Accident: बेस्ट बस हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबईकरों की यह लाइफलाइन धीरे-धीरे किलर का रूप लेते जा रही है। इसी क्रम में सोमवार सुबह बेस्ट ने मानखुर्द स्थित सायन-पनवेल हाईवे पर कोहराम मचा दिया। विश्वकर्मा अस्पताल के सामने मार्ग संख्या 501 की बेस्ट बस बेकाबू हो गई और एक 62 वर्षीय राहगीर को रौंद दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई। साथ ही हादसे में चालक-परिचालक समेत 10 लोग घायल हो गए। चालक ने हादसे के लिए ब्रेक फेल होने का दावा किया, जबकि बेस्ट प्रशासन ने बस में किसी भी तकनीकी खराबी से साफ इनकार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेस्ट प्रशासन के अनुसार प्रतिक्षानगर डिपो से संचालित मातेश्वरी अर्बन ट्रांसपोर्ट की किराए पर ली गई बस क्रमांक 8091, एमएच-01 एमपी 3777 सोमवार सुबह करीब 8।30 बजे कुर्ला पूर्व बस डिपो से ऐरोली के लिए रवाना हुई थी। मानखुर्द स्थित विश्वकर्मा अस्पताल के सामने पहुंचते ही चालक बनवारीलाल शर्मा ने बस के ब्रेक फेल होने का दावा किया।

इसके बाद बस पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर पैदल चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में डिवाइडर के पास खड़े भास्कर रावसाहेब कागड़े (62) की गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई

BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश

छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत

संभाजीनगर: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने की SIR अभियान की समीक्षा

सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस चालक, परिचालक और आठ यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 3 महिला और 5 पुरुष यात्री शामिल हैं। इनमें से आठ घायलों का इलाज शताब्दी अस्पताल, जबकि चालक और परिचालक का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है।

बेस्ट का दावा, बस में कोई खराबी नहीं

प्राथमिक जांच में बेस्ट ने बस में किसी तकनीकी खराबी से इनकार किया है। प्रशासन के अनुसार, 19 जुलाई के बाद बस में किसी खराबी की शिकायत दर्ज नहीं हुई थी और चालक को निर्धारित प्रशिक्षण दिया गया था।

ठेकेदार को नोटिस, जांच शुरू

दुर्घटनाग्रस्त बस मातेश्वरी अर्बन ट्रांसपोर्ट की है। बेस्ट ने ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। मानखुर्द पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को तकनीकी जांच के लिए जब्त कर लिया है।

स्थानीय लोगों ने बचाईं जानें

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लगातार हो रहे हादसों के बीच बेस्ट की रखरखाव व्यवस्था और ठेका चालक प्रशिक्षण पर फिर सवाल उठने लगे है।

बीएमसी महासभा में गूंजा मामला

  • मानखुर्द बेस्ट बस हादसे की गूंज सोमवार को बीएमसी महासभा में सुनाई दी। नगरसेवकों ने किराए की बसों के रखरखाव, ठेका प्रणाली, चालकों के प्रशिक्षण, बढ़ती दुर्घटनाओं, पीड़ितों को मुआवजा और घायलों के उपचार जैसे मुद्दों पर प्रशासन को घेरा।
  • महापौर ने पूरे मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। नगरसेविका अपेक्षा खांडेकर ने जांच की मांग करते हुए आपत्ति प्रस्ताव रखा। शिवसेना की राजुल पाटील ने हादसे की निष्पक्ष जांच और बेस्ट बस सेवाएं बढ़ाने की मांग की।
  • नेता प्रतिपक्ष किशोरी पेडणेकर ने 30 नवंबर 2025 की बस दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि घायल महिला को अब तक उपचार के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। उन्होंने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दुर्घटना पीड़ितों के लिए स्थायी मुआवजा नीति बनाने की मांग की।

यह भी पढ़ें: – BLO ड्यूटी से परेशान शिक्षक हाईकोर्ट जाएंगे, बढ़ते कार्यभार के खिलाफ रिट याचिका की तैयारी

शताब्दी अस्पताल में भर्ती घायल

  • शिवमंगल मैथी (42) – यात्री
  • गणेश पटेल (24) – यात्री
  • शंकर साठे (47) यात्री
  • संकेत नाकती (25) – यात्री
  • राजेश वरुगणिये (35) यात्री
  • अंकिता जाधव (22) यात्री
  • रंजना घोरपड़े (53) – यात्री
  • लता वाघेला (42) यात्री
  • बस ड्राइवर-कंडक्टर भी घायल
  • बनवारीलाल शर्मा (49) बस चालक
  • वैभव सुखदेव वाघमारे (41) -बस परिचालक (कंडक्टर)
  • ठेकेदार से वसूला जाए खर्च

शिवसेना नगरसेवक सचिन पडवल ने सुझाव दिया कि ठेका प्रणाली से संचालित बसों का रखरखाव बेस्ट के गैरेज में कराया जाए और खर्च संबंधित ठेकेदार से वसूला जाए। साथ ही ठेका चालक-परिचालकों को बेस्ट सेवा में समायोजित कर नए चालकों के समान 36 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग भी की।

ठेकेदार से वसूला जाए खर्च

शिवसेना नगरसेवक सचिन पडवल ने सुझाव दिया कि ठेका प्रणाली से संचालित बसों का रखरखाव बेस्ट के गैरेज में कराया जाए और खर्च संबंधित ठेकेदार से वसूला जाए। साथ ही ठेका चालक-परिचालकों को बेस्ट सेवा में समायोजित कर नए चालकों के समान 36 हजार रुपये मासिक वेतन देने की मांग भी की।

किराए की CNG बस

बेस्ट समिति की अध्यक्ष तृष्णा विश्वासराव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस मातेश्वरी कंपनी की किराए की सीएनजी बस थी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में बेस्ट की 15 दुर्घटनाओं में 14 और वर्ष 2026 में अब तक 10 दुर्घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। मातेश्वरी कंपनी की बसों से अपेक्षाकृत अधिक हादसे होने का हवाला देते हुए उन्होंने भविष्य में उसकी बसें किराये पर नहीं लेने और बेस्ट की अपनी बसें खरीदने का प्रस्ताव रखा।

Mankhurd best bus accident sion panvel highway mateeshwari transport fatal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 07:10 AM

Topics:  

  • Bus Accident
  • Maharashtra News
  • Mankhurd Police
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.