अजमेर में बैंक की छत काटकर फिल्मी अंदाज में चोरी: कटर मशीन से तोड़े लॉकर, लाखों की ज्वेलरी और कैश ले उड़े चोर
Rajasthan News: अजमेर के सावर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शातिर चोरों ने छत काटकर प्रवेश किया और लॉकर तोड़कर लाखों के गहने व नकदी साफ कर दी।, पुलिस सीसीटीवी और एफएसएल टीम की मदद से जांच में जुटी है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
अजमेर में बैंक की छत काटकर फिल्मी अंदाज में चोरी, फोटो- सोशल मीडिया
Ajmer Bank Robbery News: राजस्थान के अजमेर जिले से एक सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है, जहाँ चोरों ने ताला तोड़ने के बजाय बैंक की छत काटकर अंदर प्रवेश किया। शातिर बदमाशों ने कटर मशीन का इस्तेमाल कर बैंक के लॉकर तोड़ दिए और लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गए।
अजमेर के सावर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चोरों ने चोरी की एक बड़ी और शातिर वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, चोरों ने बैंक के अंदर घुसने के लिए गेट या ताला तोड़ने के बजाय छत को कटर मशीन से काट दिया। बैंक के अंदर घुसने के बाद चोरों ने वहां रखे दो लॉकर को भी कटर मशीन की मदद से तोड़ दिया। इन लॉकरों में रखे लाखों रुपये के गहने, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर चोर मौके से फरार होने में कामयाब रहे।
सोमवार सुबह हुआ वारदात का खुलासा
इस बड़ी चोरी का खुलासा सोमवार को तब हुआ जब बैंक कर्मचारी काम पर पहुंचे और बैंक के ताले खोले। कर्मचारियों ने देखा कि बैंक के अंदर लॉकर टूटे हुए हैं और सामान गायब है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार या रविवार की रात की हो सकती है, जब बैंक बंद था। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बैंक की कुछ नकदी सुरक्षित बताई जा रही है, जिसे चोर शायद ले जाने में सफल नहीं हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
राजस्थान के श्रीगंगानगर में अधिकारियों की दबंगई, 58 वर्षीय BJP विधायक को पीटा; जनसुवाई के दौरान हुआ हमला
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, चलती कार में आग लगने से 5 लोग जिंदा जले, देखें VIDEO
पायलट को ‘गलती’ का अहसास! गहलोत का BJP को करारा जवाब, बोले कि मानेसर वाली चूक से अब सतर्क हैं सचिन
पचपदरा रिफाइनरी में आग का ‘खतरनाक’ सच आया सामने! HPCL के खुलासे ने सबको चौंकाया
मौके पर कटर मशीन छोड़ गई ‘बड़ी गैंग’
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस चोरी को अंजाम देने वाले शातिर चोर मौके पर अपनी कटर मशीन भी छोड़ गए। छत और लॉकर को जिस सफाई से काटा गया है, उससे पुलिस को अंदेशा है कि इस वारदात के पीछे किसी बड़ी और प्रोफेशनल गैंग का हाथ हो सकता है। बैंक प्रबंधन ने अब उन ग्राहकों और लॉकर मालिकों को सूचित किया है जिनके लॉकर टूटे हैं, ताकि गायब हुए सामान की सही मात्रा और कीमत का सटीक पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें: ‘आप शंकराचार्य कैसे?’ अविमुक्तेश्वरानंद को माघ मेला प्रशासन का नोटिस, 24 घंटे में देना होगा जवाब
पुलिस और एफएसएल (FSL) टीम की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुँची और वहां से महत्वपूर्ण फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए। अजमेर पुलिस फिलहाल बैंक के भीतर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का सुराग मिल सके। बैंक ऑफ बड़ौदा में हुई इस तरह की हाई-टेक चोरी से इलाके के अन्य बैंक प्रबंधन और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है।
