एक और बड़ा हादसा टला, एयर इंडिया विमान की लैंडिंग फेल, इस प्लेन में भी सवार थे पूर्व डिप्टी सीएम
Air India: महाराष्ट्र के अमरावती में अजित पवार की प्लेन क्रैश के बाद एक और बड़ा हादसा टल गया है। इस विमान में भी पूर्व डिप्टी सीएम सवार थे। घटना के वक्त विमान दिल्ली से जयपुर जा रही थी।
- Written By: मनोज आर्या
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Air India Plane Landing Failed In Jaipur: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश के बाद अब जयपुर में एअर इंडिया के प्लेन की लैंडिंग फेल हो गई है। इसमें पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा सवार थे। घटना के वक्त एअर इंडिया का विमान दिल्ली से जयपुर के लिए जा रहा था।
बता दें कि एअर इंडिया के प्लेन AI – 1719 ने दोपहर करीब 1 बजकर 5 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग का प्रयास किया था। लेकिन जैसी ही रनवे पर उतरा तो लैंडिंग फेल हो गई। पहले प्रयास में अनस्टेबल अप्रोच की वजह विमान को लैंड नहीं किया गया।
पायलट की समझदारी से टला हादसा
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एअर इंडिया की विमान के पायलट ने रनवे पर टच होते ही प्लेन को गो-अराउंड कर लिया। 10 मिनट हवा में चक्कर लगाने के बाद दूसरी कोशिश में प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। प्लेन में सवार सुखविंदर सिंह रंधावा सुरक्षित हैं। मामले से जानकारों का कहना है कि अगर प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग नहीं होती तो ये बड़ा हादसा हो सकता था।
सम्बंधित ख़बरें
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
भोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
क्या होता है गो-अराउंड?
एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि उड़ानों के संचालन में इस तरह की स्थिति पूरी तरह सुरक्षा मानकों के तहत आती है। ऐसे में पायलट को किसी भी स्तर पर लैंडिंग सुरक्षित नहीं लगती, तो वह विमान को दोबारा हवा में उठाने का निर्णय ले सकता है, जिसे गो-अराउंड कहा जाता है। गो-अराउंड के बाद पायलट विमान को सुरक्षित लैंडिंग कराने की कोशिश करता है।
प्लेन क्रैश में अजित पवार का निधन
गौरतलब है कि आज बुधवार, (28 जनवरी 2026) की सुबह अजित पवार बारामती जा रहे थे। उनका चार्टर्ड विमान (Learjet 45) पुणे जिले के बारामती इलाके में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में कुल 5 लोग सवार थे, जिसमें अजित पवार समेत दो स्टाफ मेंबर, दो पायलट और एक क्रू मेंबर शामिल है।
यह भी पढ़ें: किस कंपनी के प्लेन से सफर कर रहे थे अजित पवार? कई फीचर्स से लैस होने के बाद क्यों हुआ क्रैश
कैसे क्रैश हुआ अजित पवार का प्लान?
दुर्घटना में प्लेन रनवे से उतर गया और आग लग गई। इस हादसे में सभी 5 लोगों की मौत हो गई। अजित पवार मौजूदा सरकार में वित्त और योजना मंत्री भी थे। अगले महीने 23 फरवरी को मुंबई में राज्य विधानमंडल का बजट सत्र शुरू होने पर 2026-27 का बजट पेश करने वाले थे।
