- Hindi News »
- Rajasthan »
- Accused Calling Himself Irs Officer Arrested In Jaipur
अधिकारी बनकर कई महिलाओं से की लाखों की ठगी, फर्जी IRS को जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
आरोपी सर्वेश कुमावत एक महिला से मिलने के लिए उज्जैन से जयपुर आया हुआ है। इस पर कार्रवाई करते हुए जयपुर पुलिस की टीम ने आज उसे हिरासत में ले लिया।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
जयपुर : जयपुर पुलिस ने खुद को भारतीय राजस्व सेवा (IRS)का अधिकारी बताने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रविवार को यह कार्रवाई की गई जिसे लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB)से शिकायत मिली थी। आरोपी सर्वेश कुमावत मध्य प्रदेश राज्य के उज्जैन का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खुद को अधिकारी बताकर वह कई महिलाओं और अन्य लोगों से लाखों रुपए ऐंठ चुका था। फर्जी अधिकारी बनकर उसने कई महिलाओं से दोस्ती कर रखी थी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी सर्वेश कुमावत लोगों को बताता था कि वह जयपुर में NCB का क्षेत्रीय निदेशक है। जब NCB के अधिकारियों को इस बारे में शिकायतें मिली तो उन्होंने इसके बारे में पुलिस के सूचना दी।
सम्बंधित ख़बरें
दाऊद इब्राहिम का ‘ड्रग किंग’ सलीम डोला तुर्किए से भारत लाया गया, एक छोटी सी गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
तुर्किये में दबोचा गया दाऊद का सबसे खास गुर्गा सलीम डोला, दुबई से चलाता था ड्रग्स का काला साम्राज्य
नवाब मलिक का हाथ नहीं! समीर वानखेड़े मामले में NCB का बड़ा यू-टर्न, बताया आखिर किसके कहने पर हो रही है जांच?
सऊदी अरब जाना अब आसान नहीं, नई एडवाइजरी जान लें
जयपुर में धरा गया आरोपी
पुलिस ने मामले में जांच शुरू की तो पता चला कि शनिवार को आरोपी सर्वेश कुमावत एक महिला से मिलने के लिए उज्जैन से जयपुर आया हुआ है। इस पर कार्रवाई करते हुए जयपुर पुलिस की टीम ने आज रविवार को उसे धर दबोचा। विद्याधर नगर के थाना अधिकारी राकेश ख्यालिया ने बताया कि NCB ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके बाद रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें- एयरपोर्ट में 200 वाली चाय मिलेगी 50 रुपये में! इकोनॉमी जोन में खाने-पीने की चीजें होंगी 60-70% सस्ती
IRS बनकर कई महिलाओं से की दोस्ती
पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी सर्वेश कुमावत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताया है। इस मामले में पुलिस ने जयपुर की तीन महिलाओं समेत लगभग 25 महिलाओं के साथ उसकी बातचीत के रिकॉर्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि सभी महिलाएं उसे IRS अधिकारी मानती थी। खुद को बड़ा अधिकारी बताकर आरोपी ने कई लोगों को अपने जाल में फंसा रखा था। कई महिलाओं को उसने शादी का झांसा दे रखा था तो कई लड़कों को कुछ और झांसा देकर फंसा रखा था। उसने एक बड़े ट्रांजेक्शन के कारण खुद का एकाउंट ब्लॉक होने का बहाना बनाकर कई महिलाओं से पैसे ठगे थे। पुलिस को उसके पास से फर्जी दस्तावेज, आईडी कार्ड और तस्वीरें भी बरामद हुई हैं। फिलहाल पुलिस उन सभी महिलाओं से सम्पर्क करने की कोशिश कर रही है जो उसके झांसे में आकर ठगी जा चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Accused calling himself irs officer arrested in jaipur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














