-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Rajasthan »
- 5 Died Including Bride And Groom In Rajasthan Road Accident
राजस्थान में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 बारातियों की मौत;परिवार में बधाई गीत की जगह मातम
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
राजस्थान में बुधवार को बारातियों से भरे सवारी वाहन की सामने से आ रहे ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 बारातियों की मौत हो गई। घटना में 7 लोग गंभीर घायल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

राजस्थान में सड़क हादसे के बाद मौके पर पड़ी दुल्हन की चुनरी और बारातियों का सामान
जयपुर: राजस्थान में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां जमवारामगढ़ में दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर बारातियों से भरी गाड़ी और तेज रफ्तार ट्रक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 बारातियों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। रायसर थाना क्षेत्र के भट्काबास गांव के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत से अफरातफरी मच गई।
जमवारामगढ़ के रायसर थाना इलाके में बुधवार सुबह दुखद घटना हुई है। शादी से लौट रही एक सवारी गाड़ी की ट्रक से टक्कर के कारण शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बताया जा रहा है कि वाहन में दूल्हा-दुल्हन समेत करीब 15 बाराती भी सवार थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से मृतकों के शव समेत घायलों को अस्पताल ले गई।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे के घोडबंदर रोड पर 10 फीट गहरे गड्ढे में गिरा 25 टन टायरों से लदा कंटेनर, चालक बाल-बाल बचा
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: रोडवेज बस की टक्कर से दंपती की मौत, जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा मासूम
स्टेयरिंग पे मोबाइल तो सीधे होगी कार्रवाई; BEST के 23 चालक हुए दंडित, अब बसों में सादे कपड़ों में होगी निगरानी
मथुरा नरहौली पुल पर भीषण हादसा; ट्रक-बस समेत चार वाहन टकराए; एक की मौत, सात घायल
राजस्थान में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन और मौके पर जुटी भीड़।
मध्य प्रदेश से लौट रहा था परिवार
रायसर थाना अधिकारी रघुवीर सिंह राठौड़ के मुताबिक सवारी गाड़ी में मौजूद सभी बाराती मध्य प्रदेश से लौट रहे थे। तभी दौसा-मनोहरपुर हाईवे NH-148 पर भट्काबास गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक और सवारी वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
हाईवे पर लगा भीषण जाम
दोसा मनोहरपुर हाईवे पर हादसे के बाद भीषण जाम लग गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों की भी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रायसर थाना पुलिस भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची और घायलों के साथ ही शव को बाहर निकाला। इस दौरान दोनों तरफ से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया और यातायात बहाल किया।
Palghar News: मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत
शादी की खुशियां मातम में बदलीं
बुधवार को राजस्थान में हुए इस हादसे ने शादी की खुशियों का मातम में बदल दिया। शादी के बाद नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे नव विवाहित जोड़े का साथ शायद कुछ ही घंटों का लिखा था। मायके से चली दुल्हन ससुराल में कदम तक नहीं रख सकी। घर में जब हादसे की खबर मिली तो वहां बधाई गीत की जगह चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।
5 died including bride and groom in rajasthan road accident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














