स्टेयरिंग पे मोबाइल तो सीधे होगी कार्रवाई; BEST के 23 चालक हुए दंडित, अब बसों में सादे कपड़ों में होगी निगरानी

Action On Mobile Phone Driving: बेस्ट ने 18 दिनों में मोबाइल इस्तेमाल करते 23 बस चालकों पर कार्रवाई की। अब सादे कपड़ों में अधिकारी बसों में सफर कर चालकों की निगरानी करेंगे।
Mumbai BEST Bus Action On Mobile Phone Driving 23 Drivers Mumbai Surprise Checks
वाहन चलाते समय मोबाइल के इस्तेमाल पर होगी कार्यवाई (सोर्स: AI)
Updated on

BEST Bus Action On Mobile Phone Driving: बेस्ट ने मुंबई में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वेट-लीज बस चालकों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ दिया है। महज 18 दिनों की विशेष जांच में वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पकड़े गए 23 चालकों पर कार्रवाई की गई है।

वहीं, अब बसों में सादे कपड़ों में अधिकारी यात्रियों के रूप में सफर कर चालकों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इस बीच बार-बार नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माना, चार्जशीट और निजी ऑपरेटरों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि सार्वजनिक परिवहन में लापरवाही पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

बस चलाते वक्त मोबाइल का इस्तेमाल

बेस्ट अधिकारियों के अनुसार 12 जून को दादर में हुए घातक बस हादसे के बाद निगरानी अभियान तेज किया गया। इसी दौरान 12 से 30 जून के बीच वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए 23 वेट-लीज बस चालक पकड़े गए। प्रत्येक चालक पर 1,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दोबारा उल्लंघन पर दोगुना जुर्माना और तीसरी बार नियम तोड़ने पर संबंधित वेट-लीज ऑपरेटर के खिलाफ चार्जशीट जारी की जा सकती है।

यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब सादे कपड़ों में अधिकारी और डिपो कर्मचारी बसों में यात्रियों के रूप में सफर कर मोबाइल फोन के उपयोग, अनावश्यक बातचीत, ईयरफोन, चालक की बैठने की मुद्रा और अन्य असुरक्षित गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

27 डिपो में अचानक जांच अभियान

बेस्ट अधिकारियों के अनुसार शहर के सभी 27 डिपो में औचक निरीक्षण जारी रहेगा। निरीक्षण दल चालकों के व्यवहार और नियमों के उल्लंघन पर नजर रखेंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर चालकों और संबंधित निजी ऑपरेटरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश करेंगे। इस अभियान का उद्देश्य वेट-लीज बसों में सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित करना और सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन कराना है।

150 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों ऑर्डर को दोबारा शुरू

इसी बीच तीन वर्ष की देरी के बाद बेस्ट ने 150 इलेक्ट्रिक डबल-डेकर बसों के रुके हुए ऑर्डर को दोबारा शुरू करने की तैयारी भी तेज कर दी है, जिससे आने वाले समय में शहर के सार्वजनिक परिवहन बेड़े को और मजबूत किया जा सकेगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com