Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी बस, 10 लोगों की मौत; मची चीख-पुकार

पंजाब में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां होशियारपुर जिले के दसूहा-हाजीपुर रोड पर बस के पलटने से 10 लोगों की जान चली गई। जबकि 15 से अधिक यात्रियी घायल हो गए हैं।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Jul 07, 2025 | 12:12 PM

होशियारपुर में अनियंत्रित होकर पलटी बस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दसूहा-हाजीपुर रोड पर बस के पलटने से 10 लोगों की जान चली गई। इस घटना में 15 से अधिक यात्रियों के घायल होने की भी ख़बर है। यह हादसा सगरा अड्डा के पास उस वक्त हुआ जब एक यात्रियों से भरी बस सामने से आ रही कार से टकरा गई और नियंत्रण खो बैठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज गति से जा रही थी और अचानक सामने से आ रही एक कार से टकरा गई, जिससे बस पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी।

राहत बचाव में जुटे स्थानीय लोग

यात्रियों के चीखने चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस बुलाई गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे।

सम्बंधित ख़बरें

CUET परीक्षा में तकनीकी खराबी के बाद NTA ने मांगी माफी, जारी किया नया शेड्यूल, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर

हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO

सड़क पर नमाज गलत, तो बाकी त्योहार क्यों नहीं? ओवैसी का सरकार से सवाल, बोले- मुसलमानों को दबाया जा रहा

उत्तर प्रदेश में महंगी हुई बिजली, उपभोक्ताओं को लगा बड़ा झटका, इतने प्रतिशत बढ़े दाम

कई घायलों की हालत गंभीर

आसपास के लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन ने बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

निजी कंपनी की बताई जा रही बस

शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। यह एक मिनी बस थी, जो निजी कंपनी करतार बस की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस टीम घायलों को प्राथमिकता के आधार पर अस्पताल पहुंचा रही है और मृतकों के परिजनों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

MP: सिरकटी लाश ने फैलाई दहशत, चबूतरे पर चिलम-नींबू और नारियल के साथ मिला नरमुंड

रेस्क्यू के लिए जेसीबी की मदद

सड़क पर बस पलट जाने का बाद जाम जैसी स्थिति हो गई। दोनों तरफ गाड़ियों का तांता लग गया। पुलिस ने बस को हटाने, लोगों को रेस्क्यू करने और यातायाता को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए जेसीबी की मदद भी ली है। फिलहाल दसूहा-हाजीपुर रोड पर यातायात बहाल हो चुका है।

Tragic bus crash in punjab claims 10 lives horror on road

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 12:00 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Punjab News
  • Road Accident

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.