Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में फिर आतंकियों ने पुलिस चौकी को बनाया निशाना, ग्रेनेड से किया हमला, पकड़ने में नाकाम रही पुलिस

ग्रेनेड हमले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी मामले पर बोलने को तैयार नहीं है। अभी तक मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आतंकी हमले की आशंका भी जताई जा रही है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Feb 03, 2025 | 09:51 PM

पंजाब पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चंडीगढ़: पंजाब के अमृतसर में हैंड ग्रेनेड हमला हुआ है। यह ग्रेनेड हमला फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पुलिस चौकी पर किया गया है। जानकारी के अनुसार किसी ने पुल के ऊपर से पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड फटने से पुलिस चौकी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन उन्हें पकड़ने में नाकाम रही।

बताया जा रहा है कि हमले से घबराए पुलिसकर्मियों ने चौकी को बंद कर दिया और गायब हो गए। ग्रेनेड हमले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी मामले पर बोलने को तैयार नहीं है। अभी तक मामले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आतंकी हमले की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि अभी इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल चौकी पर पहुंच गया। चौकी के अंदर जांच की जा रही है। 20 दिन पहले भी पुलिस चौकी पर हुआ था हमला बता दें कि पंजाब में लगातार पुलिस थानों और चौकियों को निशाना बनाए जाने के बाद राज्य के सभी थानों और चौकियों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।

सम्बंधित ख़बरें

अमृतसर में सरपंच जरमल सिंह की हत्या का आरोपी गैंगस्टर एनकाउंटर में ढेर

सिडनी में नए साल का जश्न और बॉन्डी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

27 December History: यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों का हमला

पेरिस मेट्रो में मौत का तांडव…सिरफिरे ने चाकू से किया हमला, महिलाओं को बनाया निशाना- VIDEO

इसके बाद पूरे राज्य में खासकर अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में पुलिस थानों की दीवारें ऊंची की जा रही हैं। हालांकि, 9 फरवरी को अमृतसर जिले में गुमटाला पुलिस चौकी पर हमला हुआ। यह हमला रात करीब 9.20 बजे हुआ। गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

3 महीने में 10 पुलिस थानों पर हमले

24 नवंबर 2024: अजनाला थाने को आईईडी लगाकर उड़ाने की कोशिश की गई।

26 नवंबर 2024: अमृतसर में ही छह महीने से बंद पड़ी पुलिस चौकी के बाहर हैंड ग्रेनेड विस्फोट किया गया।

2 दिसंबर 2024: नवांशहर में काठगढ़ पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड फेंका गया, लेकिन वह फटा नहीं।

4 दिसंबर 2024: मजीठा थाने में रात को जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

12 दिसंबर 2024: बटाला के थाना घनिया के बांगर के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका गया, लेकिन वह फटा नहीं।

17 दिसंबर 2024: अमृतसर के रिहायशी इलाके इस्लामाबाद में बने पुलिस थाने में सुबह 3.10 बजे बड़ा धमाका हुआ।

19 दिसंबर 2024: रात 8 बजे गुरदासपुर के गांव बख्शीवाल में पुलिस चौकी में धमाका हुआ, जो 20 दिन पहले बंद हो गई थी।

20 दिसंबर 2024: गुरदासपुर के गांव वडाला के बांगर में बंद पुलिस चौकी में धमाका हुआ।

9 जनवरी 2025: अमृतसर जिले में गुमटाला पुलिस चौकी पर रात करीब 9.20 बजे हमला हुआ।

3 फरवरी 2024: फतेहगढ़ चूड़ियां बाईपास पुलिस चौकी पर हमला हुआ। सिपाही चौकी को बंद करके भाग गए।

देश और दुनिया की ताज़ातरीन ख़बरों से ख़बरदार रहने के लिए यहां क्लिक करें

मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए

बता दें कि गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमले का खालिस्तानी कनेक्शन सामने आया था। इस मामले में पंजाब पुलिस ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर तीन आतंकियों का एनकाउंटर किया था। यह मुठभेड़ यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में हुई थी। मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए। मृतकों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ ​​रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ ​​प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

Terrorists again targeted a police post in punjab attacked with grenade

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2025 | 09:51 PM

Topics:  

  • Amritsar
  • Terrorist Attack

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.