27 December History: यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों का हमला
Europe Terror Attack 1985: 27 दिसंबर के इतिहास में यूरोप के हवाई अड्डों पर हुए आतंकी हमले, मिर्ज़ा ग़ालिब का जन्म और देश-दुनिया की कई अहम ऐतिहासिक घटनाएं दर्ज हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Dec 27, 2025 | 03:56 PM
यूरोप के दो शहरों पर चरमपंथियों का हमला
Historical Events: यूरोप के दो शहरों पर 27 दिसंबर 1985 को हुए चरमपंथी हमलों में 16 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। इटली के रोम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए पहले हमले में छह बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में तीन हमलावरों सहित कुल 13 लोगों की जान गई।
दूसरी घटना ऑस्ट्रिया के वियना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई, जहां तीन हमलावरों ने तेल अवीव जाने वाले विमान के यात्रियों पर हथगोला फेंका, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
- 1797 : उर्दू के महान शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का जन्म।
- 1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन में पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
- 1939 : तुर्की में आए भीषण भूकंप में लगभग 40,000 लोगों की मौत।
- 1960 : फ्रांस ने अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया।
- 1975 : झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मृत्यु।
- 1979 : अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया।
ये भी पढ़े: 26 December History: इतिहास की सबसे बड़ी सुनामी का दिन, युद्ध, विज्ञान और विकास की कहानी
सम्बंधित ख़बरें
30 मई का इतिहास : हिन्दी पत्रकारिता दिवस: 1826 में आज ही निकला था पहला हिन्दी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’
29 मई का इतिहास: जब एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा और औरंगजेब ने छीनी दिल्ली की गद्दी, जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं
स्विट्जरलैंड में खूनी खेल: चाकू के वार से 3 लोग गंभीर जख्मी, पुलिस ने माना इसे सोची-समझी आतंकी साजिश
28 मई का इतिहास: नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का हुआ अंत जानिए क्या है पूरा इतिहास?
- 1985 : वियना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथी हमलों में 16 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोग घायल।
- 2000 : ऑस्ट्रेलिया में विवाह-पूर्व संबंधों को कानूनी मान्यता दी गई।
- 2007 : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनज़ीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास बम धमाके और गोलीबारी में हत्या।
- 2019 : कजाखस्तान के अल्माटी में उड़ान भरते समय बेक एयर फ्लाइट 2100 दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत।
- 2020 : पद्मश्री से सम्मानित नृत्य इतिहासकार और आलोचक सुनील कोठारी (85) का दिल्ली में निधन।
- 2022 : केंद्र सरकार ने मणिपुर के विद्रोही समूह जेलियांग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (जेडयूएफ) के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 2024 : जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने संसद भंग की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Today in history 27 december major events
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Dec 27, 2025 | 03:56 PM
