आप पूरी तरह एक्सपोज हो गए…पेपर लीक पर स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल को लताड़ा, दोहरे मापदंड का लगाया आरोप
Swati Maliwal Slams Arvind Kejriwal: भाजपा सांसद स्वाति मालीवाल ने पंजाब में पेपर लीक मामलों को लेकर अरविंद केजरीवाल पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का मुद्दा उठाया।
- Written By: अक्षय साहू
संसद के बाहर AAP के खिलाफ भाजपा नेताओं का प्रदर्शन (Image- Social Media)
Swati Maliwal Slams Arvind Kejriwal on Punjab Paper Leak: भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी (AAP) से राष्ट्रीय संयोजक और पुराने साथी अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। स्वाति मालीवाल ने पेपर लीक मुद्दे पर आप घेरते हुए आरोप लगाया कि पंजाब में पिछले पांच साल में 6 बड़े पेपर लीक हुए हैं, लेकिन केजरीवाल ने इनपर एक भी शब्द नहीं बोला और चुप्पी साधे हुए हैं।
मालीवाल ने आगे आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी और उनकी ‘बी टीम’ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पंजाब में पेपर लीक को लेकर चुप्पी साधे हुई है। स्वाति मालीवाल और अन्य भाजपा सांसदों ने आज पंजाब में पेपर लीक का मुद्दा उठाते हुए संसद भवन परिसर के बाहर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
भाजपा सांसद ने पंजाब की आप सरकार और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, पिछले 5 सालों में पंजाब में 6 बड़े पेपर लीक और चीटिंग के मामले सामने आए हैं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, और जब वे आवाज उठाते हैं, तो बच्चों को लाठियों से पीटा जाता है। स्वाति मालीवाल ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल और उनकी B टीम- CJP पंजाब पेपर लीक पर पूरी तरह चुप हैं। ऐसे दोहरे मापदंड क्यों? अरविंद केजरीवाल से मैं कहना चाहती हूं-हो गया, भाई! अब आप पूरी तरह से एक्सपोज हो गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
BJP में शामिल हुई स्वाती मालीवाल, केजरीवाल को बताया देशद्रोही, कहा- पंजाब को ATM की तरह इस्तेमाल कर रही AAP
राघव अकेले नहीं…इनसे पहले दर्जन भर नेताओं को निपटा चुके हैं केजरीवाल, कई संघर्षों के साथी छोड़ गए साथ
संसद में स्वाति मालीवाल का तीखा हमला: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी और विज्ञापन पर फिजूलखर्ची को घेरा
अमृतसर मंदिर पर हुआ अटैक तो केजरीवाल पर बरस पड़ीं स्वाति मालीवाल, कहा- सेवा में लगा महकमा…कानून व्यवस्था जर्जर
पंजाब में पिछले 5 साल में 6 बड़े पेपर लीक और चीटिंग के मामले सामने आये हैं। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हो रही है, आवाज़ उठाने पर बच्चों को लाठियों से मारा जाता है। अरविंद केजरीवाल और उनकी B Team – CJP पंजाब के पेपर लीक पर पूरी तरह silent हैं। Why such double standards? आज संसद… pic.twitter.com/GXGe3n8le3 — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) July 28, 2026
स्वाति मालीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी केजरीवाल की बी टीम है। क्योंकि इसे उनके सहयोगियों ने उनके पैसों से बनाया है। मालीवाल ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के सहयोगियों ने पैसे देकर सोशल मीडिया पर CJP के लिए एक बड़ा पीआर कैंपेन चलवाया है, यह बात हम सब जानते हैं। एक तरफ वो ये सब करते हैं, लेकिन जैसे ही पंजाब में जवाबदेही की बात आती है वो चुप हो जाते हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल दोनों ही पंजाब के पेपर लीक के मुद्दे पर बोलने से भागते हैं।
यह भी पढ़ें- बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
खुद को पंजाब का सुपर CM समझते हैं केजरीवाल
मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि, उन्होंने खुद को प्रभावी रूप से पंजाब का ‘सुपर मुख्यमंत्री’ बना लिया है। लेकिन इस मुद्दे पर चुप रहते हैं। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोलते हुए कहा कि, वो दिनभर नशे में रहते हैं, बेतुके बयान देते रहते हैं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत है और छात्रों के मुद्दे को लेकर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए।
