अमृतसर मंदिर पर हुआ अटैक तो केजरीवाल पर बरस पड़ीं स्वाति मालीवाल, कहा- सेवा में लगा महकमा…कानून व्यवस्था जर्जर
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने अमृतसर मंदिर पर हुए हमले को लेकर निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के बड़ी संख्या में जवान केजरीवाल की सुरक्षा में मौजूद हैं।
- Written By: Saurabh Pal
स्वाति मालीवाल और केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अमृतसर मंदिर पर हुए हमले को लेकर निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस के बड़ी संख्या में जवान केजरीवाल की सुरक्षा में मौजूद हैं। राज्य की कानून व्यवस्था जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। विपश्यना के लिए केजरीवाल 10 दिन के पंजाब दौरे पर हैं। आज वह अमृतसर पहुंचे तो उनकी सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे।
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘अमृतसर में कल ही एक मंदिर पर ग्रेनेड फेंककर धमाका किया गया। उसी अमृतसर में आज पूरा पुलिस महकमा केजरीवाल जी की सेवा में लगा है। सैंकड़ों पुलिसकर्मी एक आदमी की सुरक्षा में लगा दिये गए हैं। कानून व्यवस्था की हालत खराब है, लेकिन केजरीवाल का VVIP कल्चर खत्म ही नहीं हो रहा है।’
अमृतसर में कल ही एक मंदिर पर Grenade फेंककर धमाका किया गया.. उसी अमृतसर में आज पूरा पुलिस महकमा केजरीवाल जी की सेवा में लगा है। सैंकड़ों पुलिसकर्मी एक आदमी की सुरक्षा में लगा दिये गये हैं। क़ानून व्यवस्था की हालत ख़राब है, लेकिन केजरीवाल जी का VVIP कल्चर ख़त्म ही नहीं हो रहा है। pic.twitter.com/UyRQ7JWfcb — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) March 15, 2025
सम्बंधित ख़बरें
शोक में डूबीं आतिशी: पिता प्रोफेसर विजय सिंह का निधन, अंतिम विदाई देने पहुंचे केजरीवाल और सीएम रेखा गुप्ता
नवभारत संपादकीय: दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल की दलीलों पर विचार आवश्यक
Delhi News: आतिशी के पिता विजय सिंह का निधन, अफजल गुरु विवाद और वामपंथी विचारधारा से सुर्खियों में रहे
अरविंद केजरीवाल के जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ हलफनामे के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंची CBI, जानें क्या कहा
गौरतलब है कि केजरीवाल की विपश्यना खत्म हो गई है। आज वह अमृतसर में विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर के घर पहुंचे हुए हैं। कल अमृतसर में पंजाब के विधायकों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में सीएम भगवंत मान सहित सभी आप विधायक मौजूद रहेंगे। इसके बाद 18 मार्च को लुधियाना में एक बड़ी जनसभा को केजरीवाल और भगवंतमान संबोधित करेंगे।
देश की अन्य ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
भारतीय जनता पार्टी ने अमृतसर में हुए मंदिर पर हमले की निंदा की है और आप सरकार से सवाल किए हैं। बीजेपी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, ‘जब से आम आदमी पार्टी की सरकार सत्ता में आई है, कानून-व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई है। ये सभी ग्रेनेड हमले सिलसिलेवार तरीके से हुए हैं, जिनमें से कुछ पुलिस स्टेशनों पर भी हुए हैं। जबकि पुलिस अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में व्यस्त है।’
