कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह के बेटे पर गोलीबारी, जग्गू भगवानपुरिया पर लगाए आरोप
पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार कानून व्यवस्था के मामले में एक बार फिर घिरती दिखाई दे रही है। गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बेटे पर गोलीबारी के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह के बेटे पर गोलीबारी, फोटो: सोशल मीडिया
Punjab Crime News: सांसद सुखजिंदर रंधावा ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इनकी सरकार में अपराधी बेखौफ होकर लोगों को निशाना बना ले रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया कि उनके बेटे पर गोलीबारी हुई है और जग्गू भगवानपुरिया ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस सांसद ने पोस्ट किया और इस बात की जानकारी दी। सांसद ने बताया कि उनके बेटे को जान से मारने की धमकी मिली है। जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी। रंधावा के अनुसार किसी ने उनके बेटे से मुलाकात की और एक घंटे बाद ही उन पर गोलीबारी हुई।
रंधावा ने लिखा, ‘गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। एक साथी ने मेरे बेटे से मुलाकात की और उसके वहां से जाने के कुछ देर बाद ही उस पर गोलियां चलाईं गईं। मैं संसद सत्र के लिए दिल्ली में हूं और कोई गैंगस्टर मुझे हिला नहीं सकता। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को गैंगस्टरों का स्वर्ग बना दिया है जहां कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।’
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
पुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
मुझे गद्दार कहने वालों…उनसे पूछो राज्य सभा सीट कितने में बेची थी, इस्तीफा देने के सवाल पर भड़के हरभजन सिंह
कोई गैंगस्टर डरा नहीं सकता: सुखजिंदर सिंह रंधावा
इस समय संसद सत्र में दिल्ली में मौजूद रंधावा ने कहा कि कोई गैंगस्टर उन्हें डरा नहीं सकता। उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और पंजाब बदमाशों और गैंगस्टर्स का गढ़ बन गया है।
Jailed gangster Jaggu Bhagwanpuriya has threatened to kill my son. One of my associates met my son and within one hour of leaving he was fired upon today. I am in Delhi for the Parliament session – NO GANGSTER CAN SHAKE ME! @BhagwantMann and @ArvindKejriwal have turned… — Sukhjinder Singh Randhawa (@Sukhjinder_INC) July 31, 2025
आप पर बरसे पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि एक गैंगस्टर की इतनी हिम्मत है कि वो जेल के अंदर से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री और मौजूदा सांसद को धमकी दे दे रहा है। सोचिए पंजाब में आम लोगों की क्या हालत होगी। इसकी कल्पना कीजिए। वो सिर्फ गैंगस्टरों की दया पर निर्भर हैं।
यब भी पढ़ें: NIA के हाथ लगी बड़ी सफलता, जिरीबाम हत्याकांड का मुख्य आरोपी असम से गिरफ्तार
इसके बाद उन्होंने कहा कि ये सब पंजाब में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से ध्वस्त स्थिति को दिखाता है। यहां कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं करता। आम आदमी पार्टी ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। हम किसी से डरेंगे नहीं जैसा कि सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने साफ-स्पष्ट शब्दों में कहा है। लेकिन इसका मतलब यो नहीं है कि प्रदेश की सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग सकती है।
