दिनदहाड़े सरपंच को गोलियों से भूना, पंजाब के मोगा में मची सनसनी, आरोपी हुए फरार
Harpinder Singh Shot Dead: पंजाब के मोगा में आज दिनदहाड़े एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने एक के बाद एक राउंड फायर किए, सरपंच हरपिंदर सिंह को 6-7 गोलियां लगीं।
- Written By: सजल रघुवंशी
Sarpanch Harpinder Singh (DESIGNED iMAGE)
Sarpanch Killed In Punjab: पंजाब में आज दिनदड़ाडे हत्या का मामला सामने आया। आरोपियों ने मौका देखकर सरपंच हरपिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी, हत्या को अंजाम जब दिया गया जब हरपिंदर अपनी थार से उतरे। बताया जा रहा है कि आरोपी ताक लगा कर बैठे हुए थे और वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद वह फरार हो गए।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वारदात को अंजाम करीब 10 से 11 बजे के बीच में दिया गया। गांव पत्तो हीरा सिंह के सरपंच और जिम संचालक हरपिंदर सिंह बाघापुराना-कोटकपूरा रोड पर स्थित अपनी ‘सूजन जिम’ पहुंचे थे। जैसे ही वह अपनी गांड़ी से उतरे वैसे ही 4-5 हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला?
मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक हर रोज की तरह आज यानी शुक्रवार को भी सरपंच हरपिंदर सिंह अपनी जिम में आए थे, लेकिन जिम में अंदर जाने से पहले ही उन पर हमला हो गया। इस वारदात में करीब 10-15 गोलियां चलीं जिनमें से 6-7 गोलियां सरपंच को लगीं, उन्हें गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
हरभजन सिंह का चढ़ा पारा, ‘गद्दार’ लिखे जाने पर पहुंचे हाईकोर्ट, पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
सोलापुर में भोंदू बाबा मनोहर भोसले पर शिकंजा, धोखाधड़ी का दूसरा केस दर्ज
राघव चड्ढा को बचाने की प्रियंका चोपड़ा ने ली थी गारंटी? नवजोत कौर ने ईडी की रेड और बगावत का खोला कच्चा चिट्ठा!
पटियाला के राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, एक व्यक्ति के उड़े चीथड़े, इलाके में मचा हड़कंप
जान से मारने की मिल चुकी थी धमकि
सरपंच हरपिंदर सिंह की मौत के बाद एक बड़ी बात सामने आई है। दरअसल, हरपिंदर सिंह को कई दिन पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। जिसके चलते वह काफी सतर्क रहते थे और उनके पास एक बुलेटप्रूफ गाड़ी भी थी। गौरतलब है कि शुक्रवार को हरपिंदर बुलेटप्रूफ गाड़ी के बजाय सामान्य थार गाड़ी से जिम गए थे।
यह भी पढ़ें: कौन है अनुज अग्निहोत्री? जिन्होंने UPSC में किया टॉप, जानें कैसे तय किया MBBS से प्रशासनिक सेवा तक का सफर
पुलिस की जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से पंजाब पुलिस ने खाली कारतूस बरामद किए और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। कुछ आरोपियों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।
