राघव चड्ढा को बचाने की प्रियंका चोपड़ा ने ली थी गारंटी? नवजोत कौर ने ईडी की रेड और बगावत का खोला कच्चा चिट्ठा!
Raghav Chadha: पॉडकास्ट में नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा: ईडी से बचने के लिए राघव चड्ढा भाजपा में शामिल हुए, प्रियंका चोपड़ा ने ली थी गारंटी! AAP के 7 सांसदों की बगावत से राज्यसभा में बदला समीकरण।
- Written By: अर्पित शुक्ला
राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा (Image- Social Media)
Navjot Kaur Sidhu on Raghav Chadha: पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा पर ईडी की रेड पड़ने की आशंका थी और उन्हें बचाने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने कथित तौर पर गारंटी ली थी।
नवजोत कौर सिद्धू के मुताबिक, इसी वजह से राघव चड्ढा ने आम से दूरी बनाई और भाजपा में जाने का फैसला किया, ताकि संभावित जांच से बचा जा सके। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ईडी से डरकर छोड़ा AAP
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले से अंदाजा हो गया था कि राघव चड्ढा पार्टी छोड़ सकते हैं, क्योंकि उन्होंने अचानक पार्टी के मुद्दों पर बोलना बंद कर दिया था। इसी दौरान ईडी कार्रवाई की आशंका भी बढ़ रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
OPEC से 59 साल बाद अलग हो रहा UAE, सऊदी से तनाव या उत्पादन क्षमता में बढ़ोतरी, इन 6 सवालों से समझें पूरा गणित
ड्रेसिंग रूम में सिगरेट पीकर बुरे फंसे रियान पराग! जेल, जुर्माना या बैन…क्या मिलेगी सजा?
महारानी का रास्ता रोका…पीठ पर हाथ रखा, Trump की ब्रिटेन की रानी के साथ किया ऐसा काम, मच गया बवाल- VIDEO
गाजियाबाद के गोल्ड ग्रीन सोसाइटी में भीषण आग, दूर से दिख रहा धुएं का गु्ब्बार, देखें खौफनाक VIDEO
कांग्रेस को लेकर भी नवजोत कौर ने अपनी राय रखी। उन्होंने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उनसे संपर्क करना मुश्किल है, जबकि प्रियंकाी गांधी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बात सुनती हैं और ज्यादा सहजता से उपलब्ध रहती हैं।
अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला
उन्होंने भाजपा की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें बिना मांगे भी अवसर दिए। साथ ही, उन्होंने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पर भी निशाना साधा। केजरीवाल को उन्होंने “डरा हुआ और असुरक्षित” व्यक्ति बताया, जबकि भगवंत मान पर विधायकों से दूरी बनाने का आरोप लगाया। ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी बयान व्यक्तिगत आरोप और राजनीतिक टिप्पणियां हैं, जिनकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
AAP सांसदों की बगावत
हाल के दिनों में आम आदमी पार्टी (AAP) के जिन सांसदों ने बगावत कर बीजेपी का दामन थामा, उनमें राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, अशोक कुमार मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी शामिल हैं। इन सभी के शामिल होने के बाद राज्यसभा में बीजेपी का आंकड़ा और प्रभाव दोनों बढ़ गए हैं।
यह भी पढ़ें- ‘CM नहीं होते, तो दूसरी शादी…’, राघव चड्ढा पर तंज कस रही थी AAP; इधर कांग्रेस सांसद ने ली भगवंत मान की चुटकी
अब राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के केवल तीन सांसद बचे हैं, जो हैं संजय सिंह (राज्यसभा में पार्टी के नेता), नारायण दास गुप्ता और संत बलबीर सिंह। इस विलय के बाद AAP की भूमिका कमजोर हुई है, जबकि बीजेपी अब राज्यसभा में और अधिक मजबूती के साथ अपनी रणनीति आगे बढ़ा सकेगी।
