भाजपा में जाते ही हटा ली गई हरभजन सिंह की सुरक्षा, पंजाब सरकार ने वापस ली Z+ सिक्योरिटी
Harbhajan Singh security withdrawn: पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह की Z+ सुरक्षा वापस ली। AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कार्यकर्ताओं ने घर के बाहर लिखा 'गद्दार'। राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने बदला पाला।
- Written By: अर्पित शुक्ला
हरभजन सिंह (Image- Socia Media)
Harbhajan Singh Security Withdrawn by Punjab Government: पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के खिलाफ पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने हरभजन सिंह की सुरक्षा हटा दी है, और अब उनके घर के बाहर से सुरक्षाकर्मी हटा दिए गए हैं। हरभजन सिंह को पहले जेड प्लस सुरक्षा प्रदान की गई थी।
हालांकि हरभजन सिंह ने खुद आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा नहीं की, लेकिन यह दावा पार्टी के राघव चड्ढा ने किया था। इसके बाद मान सरकार ने सुरक्षा वापस ले ली। इससे पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवासों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा में शामिल हुए हरभजन सिंह
AAP के ये सांसद अब पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। लुधियाना और जालंधर में कार्यकर्ताओं ने ‘स्प्रे पेंट’ से उनके घरों की दीवारों पर ‘गद्दार’ लिख दिया। हरभजन सिंह के घर पर भी यही संदेश देखा गया।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब की कमान खुद संभालेंगे अमित शाह! सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी BJP, हिडन कार्ड का करेंगे इस्तेमाल
नवभारत विशेष: साझेदारी चाहिए, कुर्बानी देने को कोई तैयार नहीं, विपक्षी एकता सबसे बड़ी चुनौती…
पंजाब के हिंदू व्यापारियों पर ED की रेड से भड़के केजरीवाल, बोले- चिट्टा पार्टी से गठबन्धन को बेचैन है BJP
साइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को पांच अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। अन्य ‘AAP’ सांसदों में अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी शामिल हैं।
प्रदर्शनकारियों ने लगाया ‘पंजाब दे गद्दार’ नारा
प्रदर्शनकारियों ने ‘पंजाब दे गद्दार’ के नारे लगाए और सांसदों पर पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया। आम आदमी पार्टी के नेता पवन कुमार टिनू ने जालंधर में कहा, “2027 में पंजाब में AAP फिर सत्ता में आएगी, और भाजपा के पास यहां कोई राजनीतिक लाभ नहीं होगा। हताशा में भाजपा ने AAP के सांसदों को अपने पाले में लाने की कोशिश की है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने मिलकर AAP के खिलाफ गठबंधन बना लिया है, इसलिए उनके नेताओं ने एक जैसे बयान दिए हैं।”
यह भी पढ़ें- ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ और भाजपा की राजनीति पर संदेह, पी. चिदंबरम बोले-भारत में ऐसे ही बच सकेगा लोकतंत्र
AAP की पंजाब युवा शाखा के कार्यवाहक अध्यक्ष परमिंदर गोल्डी ने लुधियाना में सांसद राजेंद्र गुप्ता के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और नारे लगाए। उन्होंने कहा, “पंजाब की जनता विश्वासघात को कभी माफ नहीं करेगी। अरविंद केजरीवाल की विकास और सुशासन की राजनीति भाजपा को परेशान कर रही है, और वे AAP को अस्थिर करने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन ये प्रयास विफल होंगे क्योंकि AAP का हर कार्यकर्ता पार्टी के नेतृत्व और विज़न के साथ मजबूती से खड़ा है।”
