Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

3 लाख लोग बेघर, सड़कें बनीं दरिया…पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में, आखिर कैसे आई इतनी बड़ी तबाही?

Punjab flood News: पंजाब में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। राज्य के 23 में से 12 जिले भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं, जहां 1000 से ज्यादा गांव इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Sep 03, 2025 | 08:06 AM

बाढ़ की चपेट में पंजाब, फोटो (सो. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab floods:  उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है, लेकिन सबसे गंभीर हालात पंजाब में देखे जा रहे हैं। बीते दिन से यहां स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। अगर पाकिस्तान बाढ़ का कारण भारत को मानता है तो यह भी सवाल उठता है कि आखिर भारत के पंजाब में इतनी भीषण बाढ़ क्यों आई है?

ब्यास, रावी, घग्गर औरसतलुज जैसी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है, जिससे पंजाब में टेंशन का माहौल है। राज्य के लगभग 1,000 से अधिक गांव पानी के चपेट में आ चुके हैं और लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहत व बचाव कार्यों के लिए आपदा प्रबंधन दल पूरी क्षमता के साथ जुटे हुए हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कोशिशें लगातार जारी हैं।

सीएम मान और राज्यपाल ने किया दौरा

इस समय पंजाब के 23 में से 12 जिले बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। अब तक बाढ़ से 30 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 15 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें से करीब 3 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इस आपदा का असर पंजाब की खेती पर भी गहराई से पड़ा है। CM भगवंत मान और राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।, राज्यपाल ने फिरोजपुर और तरनतारन के गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। जबकि CM ने नाव से फिरोजपुर के डूबे हुए इलाकों का जायजा लिया

बाढ़ का खतरा और ज्यादा बढ़ा

रणजीत सागर बांध और भाखड़ा, पोंग अब अधिकतम क्षमता तक भर चुके हैं। ब्यास नदी में 1.09 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे बाढ़ का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है। पोंग डैम का जलस्तर 1,391 फीट पर पहुंच गया है, जो खतरे के स्तर 1,390 फीट से भी ऊपर है। वहीं रवि नदी का बहाव 14.11 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया है, जो 1988 की भीषण बाढ़ के समय दर्ज 11.20 लाख क्यूसेक से भी काफी अधिक है।

Beas River flooding at Sangra village, Sultanpur Lodhi, Punjab.#PunjabFloods #PunjabFloods2025 #punjabflood #Punjab #Punjabnews 🎥Ranvir Singh pic.twitter.com/md4rIVOpY9 — Naveen Reddy (@navin_ankampali) September 3, 2025

विशेषज्ञों का कहना है कि इस आपदा को जलवायु परिवर्तन और मानवीय लापरवाही ने और गंभीर बना दिया है। नदियों की समय पर सफाई न होना, बाढ़ क्षेत्र पर कब्जे और कमजोर बांध इसकी बड़ी वजह बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने नदियों के जलस्तर को खतरनाक स्तर तक पहुंचा दिया है, जिससे पंजाब में हालात और बिगड़ गए हैं।

अगले दो दिन और तेज बारिश की चेतावनी जारी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिन और तेज बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने विशेष “गिरदावरी” यानी फसल नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए हैं, जो पानी उतरने के बाद शुरू होगा। बाढ़ के कारण किसानों को खासकर धान की फसल के समय भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें:- Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में हाहाकार, पहाड़ों से मैदानी राज्यों तक तबाही…भूस्खलन का भी बढ़ा खतरा

बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज़ी से चल रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 23 टीमें, सेना, वायुसेना, नौसेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की टीमें लगातार प्रभावित जिलों में तैनात हैं। इसके साथ ही 114 नावें और राज्य सरकार का एक हेलीकॉप्टर भी बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। अब तक 15,688 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है।

तीसरी बार बाढ़ की चपेट में पंजाब

पिछले छह वर्षों के दौरान पंजाब तीसरी बार बाढ़ की चपेट में आया है। इससे पहले 2023 और 2019 में भी राज्य को इसी तरह की आपदा का सामना करना पड़ा था। 2023 की बाढ़ में पंजाब के 1500 से अधिक गांव डूब गए थे और लगभग 2 लाख 21 हजार हेक्टेयर जमीन पर खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई थी। वहीं, 2019 की बाढ़ में 300 से ज्यादा गांव प्रभावित हुए थे और हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा था।

Punjab floods reasons record rain bhakra nangal dam overflow

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2025 | 08:06 AM

Topics:  

  • Bhagwant Mann
  • Punjab
  • Punjab Floods

सम्बंधित ख़बरें

1

500 करोड़ लेकर CM बनाती है कांग्रेस! पंजाब कांग्रेस में शुरू हुई कलह, BJP को मिल गया नया मुद्दा

2

पंजाब की बुजुर्ग महिला किसान से ‘पंगा’ लेना कंगना को पड़ा महंगा, कोर्ट में आज होगी सुनवाई

3

पंजाब में निकली क्लर्क के कई पदों पर बंपर भर्ती, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

4

पंजाब में आप नेता दलजीत राजू के घर पर 25 राउंड फायरिंग, 5 करोड़ मांगी रंगदारी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.