LPG सिलेंडर के लिए लाइन में लगे थे भूषण कुमार, बारी आने से पहले आया हार्ट अटैक और थम गईं सांसें
Punjab News: पंजाब के बरनाला में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां घरेलू गैस सिलेंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा बुजुर्ग ने अपनी बारी इंतजार करते-करते प्राण त्याग दिए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकरेतिक तस्वीर (Image- Social Media)
Punjab LPG Shortage: गैस सिलेंडर की कमी के बीच लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बरनाला जिले के शैहना गांव में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव शैहना के रहने वाले 66 वर्षीय भूषण कुमार मित्तल, पुत्र देवराज मित्तल, शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे हुए थे। बताया जा रहा है कि उनका नंबर 25वां था और वे लगभग दो घंटे से इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान लाइन में बैठे-बैठे उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग
घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। परिजन बाद में उनका शव घर ले गए और परिवार की ओर से पोस्टमार्टम करवाने की तैयारी की जा रही है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह धालीवाल ने मृतक के परिवार के प्रति गहरा दुख जताया।
सम्बंधित ख़बरें
TMC का बहुत बड़ा फैसला! सायोनी घोष की युवा अध्यक्ष पद से छुट्टी, इस नेता को सौंपी तृणमूल युवा की कमान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 3 सदस्यीय SIT गठित, कमिश्नर-IG को जांच की कमान, 15 दिन में सच आएगा सामने
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे सेना प्रमुख, भारत सरकार ने सौंपी कमान, 30 जून को संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
उन्होंने कहा कि भूषण कुमार मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। धालीवाल ने आरोप लगाया कि लोगों को गैस सिलेंडर के लिए घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिसके कारण ऐसी दुखद घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने केंद्र और पंजाब सरकार से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग भी की है।
सरकार ने लागू किया आवश्यक वस्तु अधिनियम
भारत रसोई गैस के लिए आयात पर काफी हद तक निर्भर है और इसका बड़ा हिस्सा मिडिल ईस्ट देशों से आता है। इसी स्थिति को देखते हुए सरकार ने एलपीजी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया है, ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।
यह भी पढ़ें- LPG संकट पर सरकार के दावे में कितना दम? कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, LPG के लिए लोग परेशान
हालांकि इसके बावजूद कई राज्यों में लोगों को गैस सिलेंडर मिलने में देरी की शिकायतें सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। इस वजह से लोग सुबह तड़के ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं।
