Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Punjab Flood: राहत पैकेट्स पर राहुल गांधी की तस्वीर पर सियासत, भाजपा ने लगाया राजनीतिकरण का आरोप

Punjab में आई त्रासदी के बीच राहत सामग्री वितरण पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। इस बार विवाद की जड़ बनी है कांग्रेस की ओर से भेजी गई राहत सामग्री। भाजपा ने इसपर तीखा हमला बोला है।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Sep 07, 2025 | 02:04 PM

भाजपा ने कांग्रेस पर पंजाब बाढ़ राहत का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab Flood:  पंजाब में त्रासदी के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया। इस पर राहुल गांधी की तस्वीरें और कांग्रेस नेताओं के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे। अब भाजपा ने इसे “आपदा में अवसर” की राजनीति बताते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें राहत सामग्री से लदे ट्रकों पर राहुल गांधी के पुराने दौरे की तस्वीरें और कांग्रेस के झंडे-पोस्टर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

‘राहत नहीं, प्रचार अभियान’, भंडारी ने दागे सवाल

भंडारी ने सवाल उठाते हुए कहा, “अगर कांग्रेस का उद्देश्य वाकई राहत पहुंचाना है, तो हर पैकेट पर राहुल गांधी की तस्वीर क्यों? यह राहत नहीं, प्रचार अभियान है।” उन्होंने इसे एक सुनियोजित राजनीतिक प्रयास बताते हुए कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता जनता की मदद नहीं, बल्कि अपने नेताओं की ब्रांडिंग करना है।

भाजपा ने दिलाया 2013 की उत्तराखंड त्रासदी का हवाला

भाजपा नेताओं ने यह भी याद दिलाया कि 2013 में उत्तराखंड की बाढ़ के समय भी कांग्रेस ने राहत सामग्री के साथ गांधी परिवार का प्रचार करने की कोशिश की थी। उस समय करीब 500 ट्रक राहत सामग्री कई दिनों तक रास्ते में फंसे रहे थे, जिनमें से 96 ट्रक कांग्रेस हाईकमान की ओर से भेजे गए थे। ट्रकों के ड्राइवरों ने तब बताया था कि उन्हें न ईंधन मिला, न मार्गदर्शन, और राहत सामग्री प्रभावित इलाकों तक नहीं पहुंच पाई। इन घटनाओं को भाजपा ने “प्रचार की राजनीति” का उदाहरण बताया।

कांग्रेस ने रखा अपना पक्ष

फिलहाल कांग्रेस की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह राहत सामग्री कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के योगदान से इकट्ठा की गई है, और इस पर स्टिकर लगाना केवल “आभार व्यक्त करने और प्रेरणा देने” के उद्देश्य से किया गया।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव के बाद सिद्धारमैया का कट गया चालान, सीट बेल्ट लगाना भूल गए सीएम? 7 बार तोड़े नियम

सियासी रणनीति या नैतिक चूक?

राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, किसी भी राजनीतिक दल द्वारा राहत सामग्री भेजना आम बात है, लेकिन जब उस पर नेताओं की तस्वीरें और पार्टी प्रचार जुड़ जाए, तो सवाल उठना लाजमी है। यह मामला एक बार फिर उस बहस को हवा देता है क्या मानवीय संकटों में राजनीतिक लाभ लेना नैतिक है?

Punjab flood politics over rahul gandhis picture on relief packages bjp accuses of politicization

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 07, 2025 | 01:55 PM

Topics:  

  • Punjab Floods
  • Punjab News
  • Punjab News In Hindi

सम्बंधित ख़बरें

1

पंजाब में अकाली दल के लिए जरूरी…BJP के लिए मजबूरी है गठबंधन, मोदी-शाह मानेंगे ‘बादल’ की शर्तें?

2

पंजाब में आप नेता दलजीत राजू के घर पर 25 राउंड फायरिंग, 5 करोड़ मांगी रंगदारी

3

गुरदासपुर जेल गार्ड ने सरकारी AK-47 से पत्नी और सास को मारा, पुलिस की घेराबंदी में खुद को भी उड़ाया

4

ड्रोन से पिस्तौल-हेरोइन भेजता था पाकिस्तान, अमृतसर पुलिस ने 5 पकड़े, ISI की साजिश नाकाम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.