-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Punjab »
- Punjab Firozpur Pickup Truck Accident Many Dead Jangawala Road
पंजाब: फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा! ट्रक और पिक-अप में जोरदार टक्कर, 9 की दर्दनाक मौत, 10 से ज्यादा लोग घायल
- Written By: प्रिया जैस
Firozpur Road Accident: पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। ट्रक और पिक-अप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

फिरोजपुर में ट्रक और पिक-अप में टक्कर (सौजन्य-एक्स)
Firozpur Pickup Truck Accident: पंजाब के फिरोजपुर में बड़ा सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। शनिवार को फिरोजपुर-फाल्जिका रोड पर जंगावाला मोड़ पर एक पिक-अप गाड़ी और ट्रक में भीषण टक्कर हुई। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, पिक-अप गाड़ी में सवाल लोग अपने परिजन की अस्थियां विसर्जित करने के लिए जा रहे थे। इस यात्रा के दौरान जंगावाला मोड़ के पास जब पिक-अप गाड़ी पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
गाड़ी में ही फंस गए लोग
गाड़ी इतनी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कि सभी लोग अंदर फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और राहत एवं बचाव कार्य का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और गाड़ियों के जरिए घायलों को सिविल अस्पताल ले जाने का कार्य किया।
सम्बंधित ख़बरें
Thane News: बदलापुर के कालू झरने में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहने से दो युवकों की मौत
हिंगणी में दर्दनाक हादसा: मकान के स्लैब से गिरकर मजदूर गंभीर रूप से घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
बिना ताज के राजा और सिसोदिया की चुप्पी पर सवाल! पंजाब के शिक्षा मंत्री पर गिरी गाज, BJP ने किया AAP का घेराव
सुआतला सड़क हादसा निकला सामूहिक हत्याकांड, डॉक्टर ने रेत माफिया के साथ मिलकर रची थी साजिश, 8 आरोपी गिरफ्तार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डॉक्टरों गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज कर रही है।
हादसे में 9 लोगों की हुई मौत
फिरोजपुर में एक ट्रक और पिक-अप की टक्कर में मौत की संख्या बढ़ गई है। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 से 20 लोग घायल हो गए। वे अपने परिवार के एक सदस्य की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
#WATCH | Punjab: Nine people died on the spot and about 15 injured in a collision between a truck and jeep in Ferozepore. They were going to immerse the ashes of a member of their family when the accident took place. pic.twitter.com/VOoINSrAdu — ANI (@ANI) June 6, 2026
यह भी पढ़ें – दुनिया का 9वां अजूबा! TMC नेता के तालाब से पानी की जगह निकला ये, ऐसा कारनामा कि देख BJP भी हुई हैरान
गाड़ी में 25 लोग सवार थे
परिवार वालों ने बताया कि वे सुबह 4 बजे घर से निकले थे और डेरा ब्यास जा रहे थे। किसी ने सोचा भी नहीं था कि धार्मिक कार्यक्रम के लिए की जा रही यह यात्रा इतने दुखद तरीके से खत्म होगी। इस हादसे में उनके पिता समेत परिवार के कई सदस्यों की जान चली गई।
पुलिस ने बताया, “लगभग 25 लोग पिकअप गाड़ी से जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे। घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।” पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और हादसे के संबंध में केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।
Punjab firozpur pickup truck accident many dead jangawala road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
Jul 27, 2026 | 08:45 AMबर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
Jul 27, 2026 | 08:44 AMCWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Jul 27, 2026 | 08:35 AMखाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
Jul 27, 2026 | 08:31 AMAI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास
Jul 27, 2026 | 08:30 AMExplainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
Jul 27, 2026 | 08:26 AMPhoto: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
Jul 27, 2026 | 08:23 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM














