Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुष्कर्म मामले में फरार AAP विधायक की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने जारी किया लुक आउट नोटिस

AAP MLA Pathan Majra: दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे AAP विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा पर पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया। गिरफ्तारी के लिए सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किया गया है।

  • By अमन उपाध्याय
Updated On: Nov 06, 2025 | 02:56 PM

दुष्कर्म मामले में फरार AAP विधायक की बढ़ी मुश्किलें, (कॉन्सेप्ट फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Punjab AAP MLA Case: पंजाब के पटियाला में दुष्कर्म के गंभीर मामले में आरोपी और फरार चल रहे AAP विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा की तलाश में पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सनौर विधानसभा सीट से विधायक पठान माजरा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है ताकि वे देश से बाहर न भाग सकें।

थाना सिविल लाइन के प्रभारी गुरमीत सिंह ने बताया कि विधायक की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस बीच, पुलिस ने उनके सरकारी आवास और विधानसभा क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए हैं ताकि जनता की मदद से उन्हें पकड़ने में सहायता मिल सके।

भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में जांच जारी है और विधायक को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के देश से बाहर जाने की आशंका के चलते लुक आउट नोटिस जारी किया गया है जिससे सीमाओं पर उनकी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

स्थानीय पुलिस और विशेष टीमों ने कई बार विधायक के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस तक पहुंचाएं और उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करें।

पंजाब की राजनीति में तूफान

इस घटना ने पंजाब की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। विपक्ष ने AAP सरकार पर सवाल उठाए हैं कि सत्तारूढ़ दल के विधायक के खिलाफ कार्रवाई में देरी क्यों हो रही है।

सितंबर में विधायक पठान माजरा ने एक वीडियो बयान जारी कर खुद को निर्दोष बताया था। उन्होंने दावा किया कि पुलिस उनका फर्जी एनकाउंटर करने की कोशिश कर रही थी, इसलिए उन्होंने “खुद को सुरक्षित रखने” के लिए भागने का फैसला किया। अपने वीडियो में उन्होंने कहा था, “अगर अब्दाली जैसे आक्रमणकारी पंजाब को नहीं डरा सके तो दिल्ली के नेता हमें कैसे दबा सकते हैं।”

क्या था मामला?

विधायक के खिलाफ हरियाणा के करनाल जिले के डाबरी गांव की एक महिला ने FIR दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसके साथ संबंध बनाए और शादीशुदा होते हुए भी 2021 में उससे शादी की। उसने विधायक पर बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी के आरोप लगाए।

यह भी पढ़ें:- रवि किशन को धमकी देने वाला गिरफ्तार: गिड़गिड़ाकर मांगने लगा माफी, बोला- कभी बिहार भी नहीं गया

विधायक ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया था और दावा किया था कि AAP का नेतृत्व उन्हें दबाने के लिए राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रहा है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के दौरान ग्रामीणों के पथराव और फायरिंग के बीच विधायक मौके से भाग निकले थे। अब, पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है और राज्य की सीमाओं पर अलर्ट जारी किया गया है।

 

Punjab aap mla harmeet singh pathan majra assault case lookout notice

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 06, 2025 | 02:56 PM

Topics:  

  • AAP
  • India
  • Punjab

सम्बंधित ख़बरें

1

‘BJP के DNA में फर्जीवाड़ा’, पकड़े जाने पर माफी नहीं, ‘चाणक्य नीति’ बताते हैं; AAP का बड़ा हमला

2

नीचता पर उतरा पाकिस्तान…गुरु नानक जयंती पर की घटिया हरकत, हिंदुओं को ननकाना साहिब जाने से रोका

3

‘हम कभी नहीं भूलेंगे…’, इजरायल ने माना भारत ग्‍लोबल पावर, आतंकवाद को लेकर कही ये बड़ी बात

4

गाजा युद्धविराम से भारत की चांदी, मिडिल ईस्ट में हो गई बड़ी डील, मुंह ताकता रह गया चापलूस पाकिस्तान

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.