-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Bihar »
- Man Arrested For Threatening Ravi Kishan Pleads For Forgiveness Claims Hes Never Even Been To Bihar
रवि किशन को धमकी देने वाला गिरफ्तार: गिड़गिड़ाकर मांगने लगा माफी, बोला- कभी बिहार भी नहीं गया
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Ravi Kishan को गोली मारने की धमकी देने वाले आरोपी अजय यादव को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि वह बिहार का नहीं बल्कि लुधियाना में कपड़े धुलने वाला मजदूर है।

रवि किशन, फोटो- सोशल मीडिया
Ravi Kishan Threat: भाजपा सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले अजय कुमार यादव को गोरखपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को बिहार के आरा जिले का बताया था, लेकिन पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वह कभी बिहार गया ही नहीं। अजय कुमार यादव पंजाब के लुधियाना में मेहनत-मजदूरी करता है।
यूपी के गोरखपुर से भाजपा के सांसद और अभिनेता रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह धमकी सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को उनके फोन पर दी गई थी। इस संबंध में निजी सचिव ने गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में केस दर्ज कराया था।
आरोपी की पहचान और कार्यक्षेत्र
पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार यादव के रूप में हुई है। वह पंजाब प्रांत के लुधियाना के फतेहगढ़ मुहल्ला बग्गा कला का निवासी है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह पंजाब में रहता है और कपड़ा धुलने का काम (मेहनत-मजदूरी) करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bihar Muharram Alert: कटिहार में मुहर्रम से पहले हड़कंप, दुकान के बाहर मिले 5 सुतली बम, पुलिस जांच में जुटी
पंजाब में उपराष्ट्रपति से ABVP प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, शिक्षा, छात्र हित और राष्ट्र निर्माण पर हुई चर्चा
Alliance Reality Show: 8 कपल्स, कई राज और भरोसे की परीक्षा, OTT पर आ रहा है धमाकेदार रियलिटी शो
Pappu Yadav Statement: भरत तिवारी एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, बोले- बड़ी मछलियों को बचाने की साजिश
धमकी का आधार और झूठ
आरोपी अजय कुमार यादव ने निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फ़ोन कर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उसने धमकी दी थी कि सांसद रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए वह उन्हें गोली मार देगा। अजय ने दावा किया था कि “मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूंगा।”
हालांकि, पुलिस ने बताया कि सांसद रवि किशन को धमकी देने वाले युवक ने खुद को बिहार के आरा जिले का बताया था, लेकिन जांच में यह पता चला है कि वह कभी बिहार गया ही नहीं। जब निजी सचिव ने इस बात से इनकार किया कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है, तो आरोपी अजय भड़क उठा और सांसद तथा उनके सचिव दोनों को गालियां देने लगा। इसके अलावा, आरोपी ने भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर भी कई आपत्तिजनक शब्द कहे।
यह भी पढ़ें: काराकाट सीट: ज्योति सिंह बनेंगी विधायक? NDA-महागठबंधन के बीच भोजपुरी स्टार की पत्नी से मुकाबला रोचक
गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी
पुलिस के पकड़े जाने के बाद अजय कुमार यादव का रवैया पूरी तरह बदल गया। वह माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा। उसने पुलिस से कहा कि वह मेहनत-मजदूरी करके जीवनयापन करता है और नशे में उससे गलती हो गई, इसलिए उसे माफ कर दिया जाए। गोरखपुर के एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सांसद को धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। पंजाब के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Man arrested for threatening ravi kishan pleads for forgiveness claims hes never even been to bihar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्कूल है या कसाई खाना! 2 साल के बच्चे को क्लास में 15 मिनट तक पीटा; प्री-स्कूल के मालिक और प्रिंसिपल पर FIR
Jun 25, 2026 | 08:00 AMNirjala Ekadashi Rules: आज है साल की सबसे बड़ी एकादशी, जानिए इस दिन क्या करें और क्या नहीं
Jun 25, 2026 | 07:57 AMOBC Reservation Case: 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर 15 जुलाई से रोजाना सुनवाई करेगा हाई कोर्ट, जल्द आ सकता है फैसला
Jun 25, 2026 | 07:54 AMअमरावती यौन शोषण मामला: SIT ने 8 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अश्लील VIDEO कांड में बढ़ेंगी मुश्किलें
Jun 25, 2026 | 07:51 AMRTI बदलावों पर आर-पार: मुख्य सूचना आयुक्त से चर्चा विफल, 5 जुलाई से आमरण अनशन पर अड़े समाजसेवी अन्ना हजारे
Jun 25, 2026 | 07:49 AMइंदौर में स्कूल-कॉलेजों की मेस और कैंटीन पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 31 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए
Jun 25, 2026 | 07:41 AMडिस्कवरी चैनल पर दुनिया देखेगी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा, CM फडणवीस ने दिए पुख्ता तैयारियों के निर्देश
Jun 25, 2026 | 07:28 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














