जालंधर में विधायक के भतीजे विकास की हत्या, फोटो- सोशल मीडिया
Murder in Punjab: पंजाब के जालंधर में भाजपा नेता और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे विकास (17) की हत्या कर दी गई है। बताया गया है कि शुक्रवार रात शिवाजी नगर में नशे में धुत आरोपी से झगड़े के बाद उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान विकास की मौत हो गई।
झगड़े के बाद जानलेवा हमला जालंधर के शिवाजी नगर में भाजपा नेता शीतल अंगुराल के भतीजे विकास का शुक्रवार रात किसी बात को लेकर कालू नामक आरोपी से झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद आरोपी कालू ने विकास पर तेज धार हथियार से हमला कर दिया और एक के बाद एक कई वार किए।
हमले के बाद आरोपी विकास को गंभीर हालत में रास्ते पर ही छोड़कर फरार हो गए। भाजपा नेता अंगुराल ने बताया कि उन्हें रात करीब 10 बजे फोन आया कि विकास पर हमला हुआ है, और जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो विकास खून से लथपथ पड़ा था। विकास परिवार में सबसे बड़ा था। इलाज के दौरान मौत, हत्या का कारण ‘नशा’ घायल विकास को तुरंत कपूरथला चौक स्थित जोशी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने इस हत्याकांड का मुख्य कारण नशा बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके भतीजे की हत्या नशेड़ियों ने की है और इस इलाके में नशा खुलेआम बिकता है।
अंगुराल ने हमलावर की पहचान कालू के रूप में की। उन्होंने बताया कि कालू नामक यह युवक नशे का धंधा करता है और पुलिस पर भी पहले हमला कर चुका है। अंगुराल के अनुसार, हमले में तीन लोग शामिल थे, जिनमें से दो अन्य कौन थे, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
यह भी पढ़ें: Aaj ka Mausam: यूपी-बिहार में कोहरे और पंजाब-हरियाणा में शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का पूरा हाल
एडीसीपी जयंत पुरी ने पुष्टि की कि थाना पांच के अंतर्गत आते एरिया में हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम गठित कर दी है,। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने यह भी कहा कि हत्या क्यों हुई है, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। भाजपा नेता शीतल अंगुराल ने 13 दिसंबर 2025 को बताया कि अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।