Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में AAP का पावर प्ले: मशहूर कबड्डी प्लेयर ने ली पार्टी की सदस्यता, सीएम मान ने किया जोरदार स्वागत

Kabaddi Player Pala Jalalpuria News: राघव चढ्ढा द्वारा AAP को दिए सियासी झटके के बीच पंजाब से आई आम आदमी पार्टी के लिए राहत की खबर। कबड्डी खिलाड़ी और विश्व प्रसिद्ध क्लोज फाइटर पार्टी से जुड़े।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Apr 27, 2026 | 07:14 PM

पाला जलालपुरिया और भगवंत मान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pala Jalalpuria Joins AAP: आम आदमी पार्टी को राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने तगड़ा झटका दिया है। हाल ही में पार्टी को लगे इस सियासी झटके के बीच पंजाब से पार्टी के लिए राहत भरी खबर आई है। देश के एक मशहूर कबड्डी खिलाड़ी ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। इसकी जानकारी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से दी है। सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि प्रसिद्ध कबड्डी खिलाड़ी और विश्व प्रसिद्ध क्लोज फाइटर पाला जलालपुरिया (Kabaddi Player Pala Jalalpuria) के पार्टी की सदस्यता लेने की जानकारी दी।

पार्टी को मिलेगी मजबूती- सीएम मान

AAP नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान एक्स हैंडल पर लिखा कि मशहूर कबड्डी खिलाड़ी और विश्व-प्रसिद्ध क्लोज फाइटर पाला जलालपुरिया आम आदमी पार्टी परिवार में शामिल हो गए हैं। पाला के शामिल होने से, जिन्होंने खेल के मैदानों में पंजाब का नाम रोशन किया है, पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

ਮਾਂ ਖੇਡ ਕਬੱਡੀ ਦੇ ਸਿਰਮੌਰ ਖਿਡਾਰੀ ਅਤੇ ਦੁਨੀਆ ਭਰ ਵਿੱਚ ‘ਕਲੋਜ਼ ਫਾਈਟਰ’ ਦੇ ਨਾਮ ਨਾਲ ਮਸ਼ਹੂਰ ਪਾਲਾ ਜਲਾਲਪੁਰੀਆ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ ਹਨ। ਖੇਡ ਦੇ ਮੈਦਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਮਾਣ ਵਧਾਉਣ ਵਾਲੇ ਪਾਲਾ ਦੇ ਆਉਣ ਨਾਲ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤੀ ਮਿਲੇਗੀ।
ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਜਵਾਨੀ ਨੂੰ ਮੁੜ ਖੇਡਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਲਈ… pic.twitter.com/1zNdvqGbNO
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 27, 2026

सम्बंधित ख़बरें

गुजरात में भी खत्म हो जाएगी आप! 7 सांसदों के बाद अब राज्य के प्रदेश उपाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी; कही यह बात

मुंबई: राघव चड्ढा के घर के बाहर ‘आप’ का जोरदार विरोध; गद्दार के नारों के बीच 8 कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

राघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को सभापति की मंजूरी, अब राज्यसभा में BJP के 113 सांसद

AAP के 7 सांसदों की बगावत के बीच ‘अडिग’ रहे बलबीर सीचेवाल; क्यों ठुकराया पाला बदलने का ऑफर?

‘रंगला पंजाब’ में देंगे योगदान

सीएम भगवंत मान ने आगे लिखा कि हमारी सरकार पंजाब के युवाओं को खेलों से फिर से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरह उन्होंने कबड्डी के मैदान में जोरदार दांव दिखाए हैं, उसी तरह अब वे जनसेवा के क्षेत्र में भी पूरी निष्ठा से पंजाबियों की सेवा करेंगे और ‘रंगला पंजाब’ बनाने के अभियान में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

ये भी पढ़ें- ‘सबकी सदस्यता खत्म होगी…’, बागी AAP सांसदों पर बरसे संजय सिंह; बोले- गद्दारी की मिलेगी सजा

सदस्यता रद्द करने की मांग

आम आदमी पार्टी में पाला जलालपुरिया ऐसे समय में शामिल हुए हैं, जब राघव चड्ढा के नेतृत्व में 6 अन्य AAP राज्यसभा सांसदों ने पाला बदलकर भाजपा में शामिल हो गए थे। राघव चढ्ढा के इस कदम के बाद आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया। उनके इस कदम पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इन नेताओं को ‘गद्दार’ करार दिया था। दिल्ली से लेकर पंजाब तक आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने कई जगहों पर उन सात राज्यसभा सदस्यों के खिलाफ विरोध किया था।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी इन सांसदों की सदस्यता रद्द करने को लेकर एक पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मैं माननीय राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूंगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है।

Kabaddi player pala jalalpuria joins aap punjab cm bhagwant mann

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 06:20 PM

Topics:  

  • AAP
  • Bhagwant Mann
  • Punjab News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.