Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, आग से मचा हड़कंप

Jalandhar BSF Chowk Blast: जालंधर में BSF चौक के पास एक्टिवा स्कूटी में अचानक धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद गाड़ी में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: May 05, 2026 | 09:44 PM

बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

BSF Headquarters Jalandhar Blast: जालंधर में बीएसएफ चौक के पास एक्टिवा स्कूटी में अचानक धमाका होने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद गाड़ी में आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धमाका होते ही एक्टिवा में आग भड़क उठी, जिसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। फिलहाल धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

स्कूटी में हुआ ब्लास्ट

खबरों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी करके पार्सल की डिलीवरी देने गया था। इतने में पीछे से स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए ब्लास्ट से लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति किसी के समझ नहीं आई।

सम्बंधित ख़बरें

शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान! शिरोमणि अकाली दल ने की डोप टेस्ट की मांग, शेयर किया VIDEO

हरभजन सिंह का चढ़ा पारा, ‘गद्दार’ लिखे जाने पर पहुंचे हाईकोर्ट, पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

राघव चड्ढा को बचाने की प्रियंका चोपड़ा ने ली थी गारंटी? नवजोत कौर ने ईडी की रेड और बगावत का खोला कच्चा चिट्ठा!

पटियाला के राजपुरा-शंभू रेलवे लाइन पर ब्लास्ट, एक व्यक्ति के उड़े चीथड़े, इलाके में मचा हड़कंप

ब्लास्ट की आवाज से बीएसएफ के अधिकारी बाहर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर मौजूद है।

घटनास्थल को सील किया गया

पुलिस इलाके को घेरकर सघन जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इस मामले को गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना से राज्य में हाल ही में हुई अन्य संदिग्ध वारदातों की यादें भी ताजा हो गई हैं। इससे पहले पहले चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट हुआ था जिसने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था।

यह भी पढ़ें- हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO

वहीं, कुछ दिन पहले पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक पर भी ब्लास्ट हुआ था जिसमें ब्लास्ट करने वाले एक शख्स की मौत भी हुई थी। ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं जिससे पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब इन सभी मामलों की कड़ी को जोड़कर देख रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या फिर कोई बड़ी साजिश तो नहीं है।

Jalandhar bsf chowk scooter blast fire incident latest updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 09:27 PM

Topics:  

  • BSF
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.