Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 18 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘कारोबार बंद करा देंगे…’, AAP मंत्री पर गैंगस्टर से धमकी दिलवाने का आरोप, कोर्ट ने DGP को दिया सख्त आदेश

Punjab Extortion News: पंजाब के मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया पर व्यवसायी मलकीत सिंह ने गैंगस्टर से धमकी दिलाने का आरोप लगाया है। मामले पर हाई कोर्ट ने DGP से स्टेटस रिपोर्ट मांगी।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jun 18, 2026 | 06:08 PM

पंजाब सरकार में मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया पर व्यवसायी ने लगाया गंभीर आरोप (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Hardeep Singh Mundian Extortion Case: आम आदमी पार्टी के विधायक और पंजाब सरकार में मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में व्यवसायी मलकीत सिंह नें गंभीर आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। व्यवसायी का आरोप है कि पंजाब सरकार में मंत्री उनके व्यवसाय में बड़ी हिस्सेदारी देने के लिए दबाव बना रहे हैं।

लगातार मिल रही धमकी

याचिका में यह भी कहा गया है कि हिस्सेदारी देने से इन्कार करने पर गैंगस्टरों से उन्हें और उनके परिवार को धमकियां दिलाई जा रही हैं। मलकीत सिंह ने याचिका में आरोप लगाया है कि कई बार उन्हें धमकी वाले मैसेज और फोन आए और कहा गया कि अगर मंत्री को अपने व्यवसाय में हिस्सेदारी नहीं दी तो उनका कारोबार बंद करा दिया जाएगा। पुलिस की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाते हुए याचिकाकर्ता का कहना है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पुलिस पर उठाए सवाल

याचिकाकर्ता मलकीत सिंह ने कोर्ट को बताया कि फोन कॉल्स और मैसेज पर मिल रही धमकियों के बाद पुलिस को विस्तृत शिकायत भी दी गई थी। शिकायत में कथित तौर पर शामिल लोगों के नाम भी शामिल थे। पुलिस ने बीते साल 14 अक्टूबर को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक, कुणाल और अब उदयन गुहा… बंगाल में TMC नेताओं को अंडों से निशाना बनाने का सिलसिला जारी, देखें VIDEO

गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं? टाटा मोटर्स ने बढ़ाईं कीमतें, जानिए कितना बढ़ेगा बोझ

FSSAI ने दिल्ली-हरियाणा में पकड़ा 6,500 लीटर नकली घी, मिलावटखोरों में मची भारी खलबली, ऐसे किया पर्दाफाश

‘स्ट्रीट फाइटर’ के अवतार में दिखीं ममता बनर्जी, BJP ने कसा तंज, बोली- अब ड्रोन शॉट दिखाने की हिम्मत नहीं

याचिकाकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि मंत्री के प्रभाव के कारण पुलिस जांच आगे नहीं बढ़ा रही है। व्यवसायी द्वारा कोर्ट में दायर याचिका में अपनी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों पर दर्ज एफआईआर की जांच के लिए सीबीआई से जांच की मांग की गई है।

जुलाई में होगी अगली सुनवाई

मामले की अगली सुनवाई अब 14 जुलाई को होगी। इस दौरान पंजाब हाई कोर्ट ने पंजाब के डीजीपी को व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का भी निर्देश दिया है। साथ ही डीजीपी को याचिकाकर्ता की शिकायत पर दर्ज FIR में अब तक की गई जांच की विस्तृत रिपोर्ट भी अगली सुनवाई पर प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

ये भी पढे़ं- ‘स्ट्रीट फाइटर’ के अवतार में दिखीं ममता बनर्जी, BJP ने कसा तंज, बोली- अब ड्रोन शॉट दिखाने की हिम्मत नहीं

कोर्ट ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के गृह सचिव, होशियारपुर के एसएसपी, डीजीपी, संबंधित डीएसपी और मुकेरियां थाना प्रभारी को नोटिस जारी किया है।

Punjab minister hardeep singh mundian malkeet singh haryana high court cbi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 18, 2026 | 05:38 PM

Topics:  

  • AAP MLA
  • Extortion
  • Latest News
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.