- Hindi News »
- Punjab »
- Grenade Attack On House Of Senior Bjp Leader Manoranjan Kalia In Punjab Youths Riding E Rickshaw Caused Huge Explosion
पंजाब में BJP के बड़े नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक, ई-रिक्शा सवार युवकों ने किया बड़ा धमाका
यह घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर सवार होकर कालिया के घर पहुंचे और विस्फोटक फेंककर फरार हो गए। यह विस्फोटक उनकी कार के पास जाकर गिरा।
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर बड़ा धमाका, फोटो - सोशल मीडिया
जालंधर : पंजाब में एक बार फिर से आतंकी गतिविधियों ने सिर उठाया है। सोमवार देर रात पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के जालंधर स्थित आवास पर विस्फोट किया गया। आशंका है कि यह ग्रेनेड हमला था, लेकिन पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
बता दें, यह घटना रात करीब डेढ़ बजे की है, जब सीसीटीवी फुटेज में तीन से चार युवक एक ई-रिक्शा पर सवार होकर मनोरंजन कालिया के घर पहुंचे और विस्फोटक फेंककर फरार हो गए। यह विस्फोटक उनकी कार के पास जाकर गिरा, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और घर की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। धमाका इतना तेज था कि जमीन पर भी गड्ढा हो गया। घटना के समय मनोरंजन कालिया अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे, लेकिन सौभाग्यवश सभी सुरक्षित हैं।
बीते देर रात भी हुआ धमाका
वहीं दूसरी ओर, रविवार देर रात बटाला के थाना किला लाल सिंह के बाहर एक के बाद एक तीन धमाके हुए। यह पहली बार है जब पंजाब में किसी थाने के बाहर इतने सिलसिलेवार धमाके किए गए हों। धमाकों की गूंज से आसपास के लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, मौके पर पहुंचे अधिकारियों को कोई ठोस सबूत नहीं मिला। बटाला के एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने बयान दिया कि घटनास्थल पर धमाके के कोई निशान नहीं पाए गए हैं, लेकिन इंटरनेट मीडिया पर आतंकी हैप्पी पशियां ने इन धमाकों की जिम्मेदारी ली है।
सम्बंधित ख़बरें
अमृतसर में दिनदहाड़े ASI की गोली मारकर हत्या, आरोपी मौके से फरार, पुलिस महकमे में मचा हंगामा
जेल की छत पर चढ़े कैदी, फरार होने में हुए नाकाम, कपूरथला सेंट्रल जेल में भड़की हिंसा पर पुलिस ने दिया अपडेट
हाईवे पर लगे CCTV की पाकिस्तान में स्क्रीनिंग! पठानकोट से पकड़ा गया जासूस, सेना का लाइव डेटा कर रहा था शेयर
अपराधियों की तरह पकड़े जाएंगे सरकारी टीचर, जालंधर SDM के तुगलकी फरमान से मचा हड़कंप, महिला टीचरों में गुस्सा
#WATCH | पंजाब | जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर स्थिति का निरीक्षण किया, जहां रात करीब 1 बजे विस्फोट की घटना की सूचना मिली थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर मौजूद है। मामले की जांच जारी है। pic.twitter.com/gpCNE8C4vL — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 8, 2025
बीकेआई (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के इस आतंकी ने एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि वह, मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया मिलकर इन धमाकों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि यह हमला उनके पांच साथियों की मौत का बदला है, जो यूपी के पीलीभीत और पंजाब के बटाला में मुठभेड़ में मारे गए थे। पोस्ट में धमकी दी गई है कि ऐसे धमाके आगे भी जारी रहेंगे और संबंधित पुलिसकर्मियों को सबक सिखाया जाएगा।
पंजाब की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
24 नवंबर 2024 से अब तक पंजाब में 16 धमाके
बात करें अब तक की घटनाओं की तो, 24 नवंबर 2024 से अब तक पंजाब में 16 धमाके हो चुके हैं। इनमें 12 बार पुलिस थानों और चौकियों को निशाना बनाया गया है। अमृतसर में सबसे ज्यादा छह धमाके, जबकि पटियाला, नवांशहर और गुरदासपुर में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा आतंकी मंदिरों, व्यापारियों, पुलिसकर्मियों के परिजनों और यूट्यूबर्स के घरों को भी निशाना बना चुके हैं।
Grenade attack on house of senior bjp leader manoranjan kalia in punjab youths riding e rickshaw caused huge explosion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MI vs RR: मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सूर्यवंशी करेंगे बल्लेबाजी, बुमराह टीम से बाहर
May 24, 2026 | 03:26 PMछत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
May 24, 2026 | 03:24 PMAkola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
May 24, 2026 | 03:23 PMभोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
May 24, 2026 | 03:23 PMChand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन
May 24, 2026 | 03:18 PMनगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
May 24, 2026 | 03:09 PMछत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
May 24, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














