भाजपा कार्यालय के बाहर फेंका ग्रेनेड (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पंजाब

चंडीगढ़ BJP ऑफिस धमाके का VIDEO आया सामने, हुआ बड़ा खुलासा! क्या है खालिस्तानी कनेक्शन?

BJP Office Blast: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके का वीडियो सामने आया है, जिसे पुलिस संदिग्ध हमलावरों से जुड़ा मान रही है। वीडियो में एक व्यक्ति ग्रेनेड को ऑफिस की तरफ फेंकता दिख रहा है।

सजल रघुवंशी

Chandigarh Blast Video: चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर हुए धमाके का एक वीडियो सामने आया है, जिसे पुलिस संदिग्ध हमलावरों से जुड़ा मान रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमलावरों ने हाथ में ग्रेनेड लेकर उसे दफ्तर की ओर फेंका, जो पास खड़ी एक स्कूटी के नजदीक फट गया। घटना के तुरंत बाद दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हमलावर जेब से ग्रेनेड निकालता है, उसकी पिन खींचता है और फिर उसे बीजेपी कार्यालय के बाहर फेंक देता है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं और उनकी पहचान के लिए जांच जारी है।

बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर

धमाका करने वाले दोनों हमलावर फिलहाल फरार हैं। पुलिस के अनुसार वह बाइक पर सवार होकर आए थे उन्होंने वाहन खड़ा किया और फिर भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर जाकर ग्रेनेड फेंक दिया। शुरुआती जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि बम को गन पाउडर के मिश्रण से तैयार किया गया था।

स्कूटी के पास हुआ धमाका

बीजेपी कार्यालय के बाहर पार्किंग में खड़ी एक स्कूटी के पास यह धमाका हुआ। स्कूटी मालिक के मुताबिक विस्फोट काफी तेज था, जिसकी वजह से वाहन के शीशे टूट गए। इस धमाके के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। मामले की जांच तेजी से की जा रही है। वहीं इस मामले के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन का बयान भी सामने आाय था।

खालिस्तानी आतंकी ने ली हमले की जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर के बाहर हुए बम ब्लास्ट की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने ले ली है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा गया है कि 1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ सेक्टर-37 में हुए ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी सुखजिंदर सिंह बब्बर लेता है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

आंध्र प्रदेश को मिला एक और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भोगापुरम एयरपोर्ट से आज रात से शुरू होंगी उड़ानें

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आय से अधिक संपत्ति मामले में CBI और ED की जांच पर लगी रोक

काठमांडू में जनरल धीरज सेठ का भव्य स्वागत, आज मिलेगा नेपाली सेना प्रमुख का मानद पद

Air India के 2 पायलटों का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव, 300 से ज्यादा की जांच, फाइनल रिपोर्ट आने तक ड्यूटी से हटे