‘CM नहीं होते, तो दूसरी शादी…’, राघव चड्ढा पर तंज कस रही थी AAP; इधर कांग्रेस सांसद ने ली भगवंत मान की चुटकी
Raghav Chadha Marriage Controversy Update: अगर भगवंत मान CM नहीं होते, तो वह दूसरी बार शादी नहीं कर पाते। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर दिया बड़ा बयान।
- Written By: अमन मौर्या
भगवंत मान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Raghav Chadha Marriage Controversy News: आम आदमी पार्टी में टूट और पंजाब में आप की भगवंत मान सरकार पर सियासी आशंकाओं के बीच इन दिनों पंजाब दो बड़ें नेताओं की शादियों की काफी चर्चा है। इस बीच कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में सीएम भगवंत मान और राघव चढ्ढा की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान CM नहीं होते, तो वह दूसरी बार शादी नहीं कर पाते। साथ ही राघव चढ्ढा पर बात करते हुए कहा कि वह (राघव चड्ढा) युवा हैं। उनकी शादी तो आखिरकार हो ही जाती, शायद किसी और से, न कि अपनी मौजूदा पत्नी से।
‘उनकी शादी नहीं हो पाती’
भगवंत मान और राघव चढ्ढा पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का यह बयान दिल्ली प्रदेश के आप अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के बयान के बाद आया है। जिसमें सौरभ भरद्वाज ने कहा था कि अगर AAP ने उन्हें सांसद नहीं बनाया होता तो उनकी (राघव चढ्ढा) की शादी नहीं हो पाती। बता दें कि एक दिन पहले आप नेता सौरभ भारद्वाज ने राघव चढ्ढा पर हमला करते हुए कहा था कि आपकी शादी भी इसलिए हो पाई है क्योंकि आप इस पार्टी द्वारा राज्यसभा में सदस्य बनाए गए। आप राज्यसभा के मेंबर थे। वरना आपको कोई नहीं पूछता। आपने पार्टी के साथ षडयंत्र किया और राज्यसभा की पूरी टीम को तोड़कर ले गए।
‘न्यूट्रल’ छवि बनाने की साजिश- आप नेता
इसके साथ ही पार्टी राघव चढ्ढा द्वारा पार्टी बदलने को लेकर जारी बयान के जवाब में कहा कि राघव चड्ढा का कहना है कि उनका पार्टी बदलना, किसी के एक कंपनी से दूसरी कंपनी में नौकरी बदलने जैसा है। हालांकि, यह बिल्कुल वैसा तो नहीं है, लेकिन जब लोग नौकरी बदलते हैं, तब भी वे अपनी पुरानी कंपनी के खिलाफ कोई साजिश नहीं रचते। एक साल से भी ज्यादा समय तक, राघव ने BJP की केंद्र सरकार के साथ मिलकर एक ऐसे युवा राजनेता की ‘न्यूट्रल’ छवि बनाने की साजिश रची, जो मध्यम वर्ग के मुद्दों को उठाता हो।
सम्बंधित ख़बरें
सिर फोड़े गए, गोलियां चलीं फिर भी..गुजरात चुनाव नतीजों पर AAP नेता का बड़ा बयान, कहा- 400 का आंकड़ा करेंगे पार
राघव चड्ढा पर बड़ा झटका, 1 दिन में 10 लाख फॉलोअर्स गायब, फिर फेक फॉलोअर्स का खेल उजागर
कोई माई का लाल नहीं छीन सकता आरक्षण: उमा भारती
जहांगीर को धमकी देने वाले IPS पर महुआ ने साधा निशाना, अधिकारी के डांस का वीडियो किया शेयर? जानें क्या लिखा
ये भी पढ़ें- डैमेज कंट्रोल में जुटी AAP! मनीष सिसोदिया ने जालंधर में बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, कई दिग्गजों पर पार्टी की नजर
बता दें कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप पार्टी छोड़ने के बाद कहा था कि अगर कार्यस्थल का माहौल काम करने के प्रतिकूल हो जाता है। कर्मचारियों को काम करने से रोका जाता है। उनकी मेहनत को दबाया जाता है और उन्हें चुप करा दिया जाता है। तो वह जगह छोड़ देना ही सही निर्णय होता है।
