Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आप MLA कश्मीर सिंह सोहल का 66 साल की उम्र में निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज

तरनतारन से आम आदमी पार्टी आप के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल 66 का शुक्रवार को कैंसर के कारण निधन हो गया।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jun 27, 2025 | 05:44 PM

कश्मीर सिंह सोहल (Image- Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

अमृतसर: पंजाब में तरनतारन से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल का शुक्रवार को यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह तीन साल से अधिक समय से कैंसर से पीड़ित थे। उनका निधन 66 वर्ष की आयु में हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपनी पार्टी के विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया। मान ने कहा कि तरनतारन से हमारी पार्टी के सम्मानित विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। यह सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ।

सीएम मान ने ने सोहल को एक मेहनती और समर्पित नेता बताया। मान ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और इस कठिन समय में परिजन और प्रियजनों को साहस प्रदान करें।

ਤਰਨਤਾਰਨ ਤੋਂ ਸਾਡੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਤਿਕਾਰਯੋਗ ਵਿਧਾਇਕ ਡਾ. ਕਸ਼ਮੀਰ ਸਿੰਘ ਸੋਹਲ ਜੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਦੀ ਦੁਖਦਾਈ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ। ਸੁਣ ਕੇ ਬੇਹੱਦ ਦੁੱਖ ਲੱਗਿਆ, ਡਾਕਟਰ ਸਾਬ੍ਹ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਮਿਹਨਤੀ ਤੇ ਜੁਝਾਰੂ ਆਗੂ ਸਨ। ਇਸ ਦੁੱਖ ਦੀ ਘੜੀ ‘ਚ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਦਿਲੋਂ ਹਮਦਰਦੀ। ਪਰਮਾਤਮਾ ਵਿੱਛੜੀ ਰੂਹ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ‘ਚ ਨਿਵਾਸ ਦੇਣ। ਪਰਿਵਾਰ… pic.twitter.com/CckAPnfYTp — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) June 27, 2025

सम्बंधित ख़बरें

सुसाइड या मर्डर? वैलेंटाइन डे पर नोएडा में सड़क किनारे कार से मिली प्रेमी-प्रेमिका की लाश, जांच में जुटी पुलिस

UGC कानून पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में आधी रात बवाल, महिला यूट्यूबर से छात्रों ने की हाथापाई, जानें पूरा मामला

निखिल गुप्ता ने कबूला खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश रचने का आरोप, कोर्ट ने सुनाई 24 साल की सजा

पहाड़ों से लेकर मैदान तक…उत्तर भारत में मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

कौन थे कश्मीर सिंह सोहल

राजनीति में आने से पहले सोहल स्वास्थ्य विभाग में नेत्र रोग विशेषज्ञ के तौर पर काम किया और सेवानिवृत्त होने के बाद वह रोगियों का मुफ्त में उपचार करते थे। तरनतारन में उन्हें समाज सुधारक, खेल प्रोत्साहक तथा पर्यावरणविद् जैसी कई भूमिकाओं में देखा गया।

 

लुधियाना की जीत से AAP जोश में, केजरीवाल का 100 सीटों का टारगेट

सोहल के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हैं। उनके दोनों बच्चे पेशे से चिकित्सक हैं। वो 2022 में हुए पिछले पंजाब विधानसभा चुनाव में तरनतारन निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार विधायक चुने गए थे और चुनाव से ठीक दो साल पहले वह आप में शामिल हुए थे।

Aap taran taran mla kashmir singh sohal death due to cancer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 05:44 PM

Topics:  

  • AAP
  • Latest News
  • Punjab

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.