-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Punjab Kejriwal 100 Seat Claim Analysis After Ludhiana Bypoll
लुधियाना की जीत से AAP जोश में, केजरीवाल का 100 सीटों का टारगेट
- Written By: सौरभ शर्मा
पंजाब के लुधियाना से जीत की खुशी में केजरीवाल ने नेताओं को बधाई दी और 2027 के लक्ष्य पर जोर दिया। वे बोले प्रो-इनकंबेंसी दिख रही, अगली बार 100 पार सीटें जीतनी चाहिए, लेकिन सतर्क भी रहना होगा।

अरविंद केजरीवाल (फोटो- सोशल मीडिया)
चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी की लुधियाना वेस्ट सीट पर जीत ने जरूर एक नई ऊर्जा भरी है, लेकिन क्या इसी लय में 2027 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी को सफलता मिलेगी? आप नेता अरविंद केजरीवाल ने इस जीत के बाद कहा कि अगली बार पार्टी 100 से अधिक सीटें जीत सकती है। लेकिन इस दावे के साथ कई सवाल भी उठ खड़े हुए हैं क्या लुधियाना की जीत पूरे पंजाब का प्रतिनिधित्व करती है? क्या कांग्रेस और बीजेपी फिर से मजबूत होकर वापसी कर सकती हैं?
2022 में जब आम आदमी पार्टी ने बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाई थी, तब कांग्रेस अंदरूनी कलह और नेतृत्व संकट से जूझ रही थी। अकाली दल और बीजेपी का गठबंधन भी बिखरा हुआ था। इस राजनीतिक खालीपन का फायदा आम आदमी पार्टी को मिला। लेकिन तीन साल सरकार चलाने के बाद अब पार्टी एंटी-इनकंबेंसी की चुनौती का सामना कर सकती है। हालांकि केजरीवाल इसे प्रो-इनकंबेंसी मानते हैं, लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट कुछ और भी कहती है।
कांग्रेस में गुटबाजी अभी भी बरकरार
लुधियाना उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार भारत भूषण आशु हार गए। उन्होंने हार की जिम्मेदारी ली लेकिन साथ ही प्रदेश नेतृत्व पर सवाल भी खड़े किए। आशु का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखी, जबकि उन्हें आना चाहिए था। इस गुटबाजी से साफ है कि कांग्रेस में अब भी एकजुटता की कमी है, जिसका नुकसान पार्टी को 2027 में भी हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Navabharat Nishanebaaz: समझो सच तो होगे खुशहाल, संघ वटवृक्ष, BJP है डाल
दतिया उपचुनाव: BJP के फैसले से बवाल, नरोत्तम मिश्रा समर्थकों ने लगाया जाम; छह जगहों पर हो रहा भारी प्रदर्शन
UP चुनाव में राम मंदिर को मुद्दा नहीं बनाएगी कांग्रेस, सलमान खुर्शीद का बड़ा ऐलान, सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
आंकड़ों पर गौर करें तो आशु को इस बार संजीव अरोड़ा से 10,637 वोटों से हार का सामना करना पड़ा, जबकि पिछली बार यह अंतर 7,512 का था। बीजेपी उम्मीदवार जीवन गुप्ता को 20,323 वोट मिले, जो आशु से महज 4 हजार कम हैं। ये संकेत हैं कि मुकाबला त्रिकोणीय बन सकता है और किसी भी दल को 100 पार करना आसान नहीं होगा।
यह भी पढ़ें: ईरान पर भारत की नीति से भटकी सरकार? शरद पवार ने पूछा- संतुलन क्यों टूटा
आसान नहीं है ‘100 पार’ का सपना
केजरीवाल के दावे में आत्मविश्वास है, लेकिन जमीनी सच्चाई यह है कि पंजाब की राजनीति बेहद जटिल है। दिल्ली में जो फॉर्मूला चलता है, वो पंजाब में नहीं चलता। यहां की जातीय और क्षेत्रीय समीकरण अलग हैं। 2027 तक कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही खुद को मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी दल के लिए ‘100 पार’ का दावा अभी जल्दबाजी होगा।
Punjab kejriwal 100 seat claim analysis after ludhiana bypoll
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली सबसे कम उम्र की महिला क्रिकेटर बनीं
Jul 11, 2026 | 08:15 AMभारत और न्यूजीलैंड के बीच बड़ा ऐलान! पीएम मोदी-लक्सन बैठक में FTA पर लगी मुहर, जानिए पूरी डील
Jul 11, 2026 | 08:12 AMपंजाब में चन्नी को बनाया जाएगा CM पद का उम्मीदवार? आज भूपेश बघेल से करेंगे मुलाकात, कांग्रेस में हलचल तेज
Jul 11, 2026 | 08:03 AMTibet Identity Threat: चीन का नया कानून बना तिब्बत के लिए संकट, मानवाधिकारों का हो रहा घोर उल्लंघन
Jul 11, 2026 | 08:00 AMनवभारत विशेष: ‘काश किसी ने तुरंत पानी डाला होता…’ एसिड अटैक सर्वाइवर की दर्दभरी अपील
Jul 11, 2026 | 07:55 AMDhamaal 4 Collection Day 1: पहले ही दिन ‘धमाल 4’ का धमाका, कई बड़ी फिल्मों की ओपनिंग पर भारी पड़ी
Jul 11, 2026 | 07:54 AMइंदौर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान की तैयारी, कैलाश विजयवर्गीय ने की दिग्विजय की तारीफ
Jul 11, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM













