पंजाब में AAP को बड़ा झटका, CM भगवंत मान के भाई और चाचा BJP में शामिल; पार्टी में नहीं थम रही बगावत
Gian Singh Mann: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और AAP को एक और बड़ा झटका लगा है। जहां उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह ने झाडू का साथ छोड़कर कमल का हाथ पकड़ लिया है।
- Written By: मनोज आर्या
भाजपा में शामिल हुए ज्ञान सिंह मान, (सोर्स- एक्स)
AAP Leader Gian Singh Mann Joined BJP: दिल्ली के बाद अब पंजाब में आम आदमी पार्टी लगातार कमजोर होती जा रही है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के चचेरे भाई और आम आदमी पार्टी के नेता ज्ञान सिंह मान भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखंड़ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। पहले राज्यसभा के 7 सांसद और अब मुख्यमंत्री मान के भाई के पार्टी छोड़ने पर पंजाब कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए पंजाब कांग्रेस ने लिखा कि AAP डाउन with 7 MPs and 1 चाचे दा मुंडा। गौरतलब है कि पिछले महीने आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। इनमें से छह को आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा भेजा था।
पंजाब में लगातार टूट रही AAP
एक तरफ पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अपनी दावेदारी मजबूत करने में लगी है। वहीं, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी लगातार कमजोर होती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी में जारी अंदरुनी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। राघव चड्ढा के बगावत के बाद राज्यसभा में पार्टी बेहद कमजोर हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Palghar District Cooperative Bank Election में महायुति में दरार, शिवसेना और भाजपा आमने-सामने
UCC पर बीजेपी का बड़ा बयान: ‘एक देश में दो विधान नहीं’, कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
संजय राउत का आरोप; राम मंदिर को दान की गई 4 Kg चांदी की ईंट का अभी तक नहीं मिला हिसाब
फडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर
.@BhagwantMann LITE joins @BJP4Punjab! AAP Down by 7 MP’s and 1 ‘Chache da Munda’…. https://t.co/B5uuXM9v50 pic.twitter.com/FYvoRw3IOA — Punjab Congress (@INCPunjab) May 11, 2026
‘पंजाब में मजबूत हो रही BJP’
पंजाब बीजेपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है। वर्तमान में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान आज बीजेपी में शामिल हो गए।
ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਭਾਜਪਾ ਦਿਨੋਂ-ਦਿਨ ਮਜ਼ਬੂਤ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ। ਮੌਜੂਦਾ ਸੱਤਾਧਾਰੀ @AAPPunjab ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ @BhagwantMann ਨੂੰ ਉਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡਾ ਸਿਆਸੀ ਝਟਕਾ ਲੱਗਿਆ ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਚਚੇਰੇ ਭਰਾ ਗਿਆਨ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਅੱਜ ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸ਼੍ਰੀ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਜੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਭਾਜਪਾ… pic.twitter.com/aolApXhw45 — BJP PUNJAB (@BJP4Punjab) May 11, 2026
‘अपने ही घर में टूट रही AAP’
पंजाब बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह का भाजपा परिवार में स्वागत किया और कहा कि पार्टी की लोगों के हित में नीतियों और विकास के विजन की वजह से लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अपने घर में ही भरोसा टूट रहा है, यह दिखाता है कि पंजाब के लोग अब झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से थक चुके हैं।
