Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब में बारिश का कहर, अचानाक आई बाढ़ से स्कूल में फंसे 400 स्टूडेंट्स-टीचर्स, सरकार पर भड़के लोग

Punjab News: पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। गुरदासपुर के नवोदय विद्यालय में 400 छात्र-शिक्षक फंसे हैं, जिससे अभिभावकों में प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई।

  • By अक्षय साहू
Updated On: Aug 27, 2025 | 04:33 PM

बाढ़ में डूबा नवोदय विद्यालय (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Flood in Punjab: भारत कई राज्यों मे बिते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बारिश ने पिछले 115 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। दोनों राज्यों की नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पंजाब के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिती है। गुरदासपुर जिले में अचानाक आई बाढ़ के कारण यहां मौजूद जवाहर लाल नवोदय विद्यालय बुरी तरह प्रभावित हो गया, पूरा परिसर बाढ़ के पानी घुसने से 400 स्टूडेंट्स और टीचर्स स्कूल में ही फंस गए।

स्कूल की ग्राउंड फ्लोर पर करीब 5 फीट तक पानी भर गया है, जिसके चलते छात्रों को फर्स्ट फ्लोर पर शिफ्ट किया गया है। राहत और बचाव कार्यों के लिए NDRF और सेना की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं। राज्य में भारी बारिश को देखते हुए सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार सुबह 8:30 बजे तक 296 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह पिछले 52 वर्षों में सबसे अधिक है। इससे पहले 9 अगस्त 1973 को 272.6 मिमी बारिश हुई थी।

सरकार पर फुटा अभिभावकों का गुस्सा

नवोदय विद्यालय केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता से संचालित एक शैक्षणिक संस्थान है। गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर इसके प्रशासक (संचालक) के रूप में कार्यरत हैं। ऐसी स्थिति में, जब स्कूल में फंसे छात्रों तक सहायता पहुंचने में देरी हुई, तो अभिभावकों में नाराजगी देखी गई।

सम्बंधित ख़बरें

लोककला महोत्सव का शानदार उद्घाटन, केंद्रीय लोककला महोत्सव में कविता और परंपरा का संगम

पेठ रोड पर बनेगा 200 करोड़ का स्टेडियम, 32 एकड़ में आकार ले रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हब

Aaj Ka Mausam: दिल्ली और यूपी में आज बढ़ेगी ठंड, IMD का 4 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें वेदर अपडेट

एमआईटी में साहित्य उत्सव, 6 फरवरी को तीसरा शिक्षक साहित्य सम्मेलन; 1,800 शिक्षक आमंत्रित

VIDEO | Punjab: Jawahar Navodaya Vidyalaya in Gurdaspur flooded after heavy rain. Efforts are underway to rescue several students and staff stranded inside the school building. (Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/h8lVze7WQr
— Press Trust of India (@PTI_News) August 27, 2025

एक बच्चे के पिता ने कहा कि, आखिर जब सैलाब के चलते परिस्थिती खराब हो रही है थी, तो फिर बच्चों को पहले ही क्यों वापस नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि, प्रसाशन को जब तीन पहले से पता था कि बाढ़ से स्थिती खराब हो सकती है और जिले का बाकी स्कूलों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में नवोदय विद्यालय के बच्चों को क्यों घर नहीं भेजा गया।

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में बारिश तो दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा, इन राज्यों के लिए अलर्ट जारी

स्कूल ने अभिभावकों को दिया आश्वासन

वहीं, दूसरी तरफ स्कूल प्रशासन में अभिभावकों के आश्वासन देते हुए कहा कि, वो सरकार से लगातार संपर्क में है और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। स्कूल प्रशासन ने कहा कि, अवासीय स्कूल होने के कारण बच्चों को उनके घर नहीं भेजा गया था।

400 students teachers trapped punjab gurdaspurs jawahar navodaya vidyalaya due to heavy rains

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2025 | 04:28 PM

Topics:  

  • Latest Hindi News
  • Punjab
  • Punjab Floods
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.