2 महीने में 5 मौतें, गड़चिरोली में बाढ़ ने मचाई तबाही, भामरागढ़ में भारी बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान

Gadchiroli News: गड़चिरोली में पिछले 2 महीनों से हो रही भारी बारिश के कारण जिले में भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण पिछले 2 महीनों में 5 लोगों के मौत की खबर सामने आ चुकी है।
Gadchiroli News: गड़चिरोली में पिछले 2 महीनों से हो रही भारी बारिश के कारण जिले में भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण पिछले 2 महीनों में 5 लोगों के मौत की खबर सामने आ चुकी है। Gadchiroli News: गड़चिरोली में पिछले 2 महीनों से हो रही भारी बारिश के कारण जिले में भारी नुकसान हुआ है। भारी बारिश के कारण पिछले 2 महीनों में 5 लोगों के मौत की खबर सामने आ चुकी है।
गड़चिरोली में बाढ़ (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Heavy Rainfall Death Rate in Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में जुलाई से अगस्त माह में हुई मूसलाधार बारिश के कारण प्रमुख नदियों समेत उपनदियों में निर्माण हुई बाढ़ की स्थिति के कारण जिले में जनजीवन प्रभावित हो गया था। मूसलाधार बारिश के चलते निर्माण हुई बाढ़ में बहने के कारण जिले में 5 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। जिसमें सर्वाधिक भामरागड़ तहसील के चार लोगों का समावेश है।

शुरुआत के तीनों नक्षत्र सूखे जाने के कारण जिलावासियों समेत विशेषत: किसानों में चिंता का वातावरण निर्माण हो गया था। लेकिन जुलाई के आधे माह बाद जिले में बारिश को शुरुआत हो गयी। जुलाई से अगस्त माह में हुई अतिवृष्टि समेत पड़ोसी जिले और राज्य से बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण जिले की प्रमुख नदियां उफान पर बहने लगी। जिससे उपनदियों में बाढ़ की स्थिति निर्माण होकर अनेक मार्ग बंद होने के कारण जिले का जनजीवन प्रभावित हो गया था।

दक्षिण गड़चिरोली में सबसे ज्यादा नुकसान

विशेषत: जिले के दक्षिण परिसर में स्थिति काफी गंभीर हो गयी थी। इस बाढ़ की स्थिति से सर्वाधिक नुकसान दक्षिण गड़चिरोली में हुआ है। इस क्षेत्र में निर्माण हुई बाढ़ की स्थिति के चलते 5 लोगों की बाढ़ के पानी में बहने के कारण मृत्यु हो गयी। इसमें अहेरी तहसील के एक तो भामरागड़ तहसील के चार लोगों का समावेश है।

220 घरों व 21 गोशालाओं का नुकसान

जिले में हुई मूसलाधार बारिश के चलते अनेक घरों को अशंत: नुकसान अथवा पतझड़ होने के मामले में जिला आपदा व्यवस्थापन विभागीय कार्यालय ने दर्ज किया है। जिले में अतिवृष्टि के चलते 220 घरों की पतझड़ और 21 गोशालाओं का नुकसान हुआ है। इसमें देसाईगंज तहसील में सर्वाधिक 50 घरों का अशंत: पतझड़ हुआ है।

वहीं गड़चिरोली तहसील में 20 घर, 5 गोशाला, धानोरा 32 घर, चामोर्शी 14 घर, मुलचेरा 1, आरमोरी 42, 3 गोशाला, कुरखेड़ा 11 घर, 9 गोशाला, कोरची 7 घर व 1 गोशाला, अहेरी 3 घर, भामरागड़ 32 घर और सिरोंचा तहसील में 8 घर समेत 2 गोशाला का नुकसान हुआ है।

7,303 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का नुकसान

अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते जिले के 7303.15 हेक्टेयर क्षेत्र की फसलों का नुकसान हुआ है। इसमें 13 हजार 623 किसानों के खेती का नुकसान हुआ है। इसमें गड़चिरोली तहसील में 1484.78 हेक्टेयर खेत का नुकसान हुआ है। धानोरा 130 हेक्टेयर, चामोर्शी 1574 हेक्टेयर, मुलचेरा 13.70 हेक्टेयर, देसाईगंज 213 हेक्टेयर, आरमोरी 2576.98 हेक्टेयर, कुरखेड़ा 257.67 हेक्टेयर, कोरची 272.59 हेक्टेयर, अहेरी 403.56 हेक्टेयर, सिरोंचा 376.12 हेक्टेयर क्षेत्र के फसल बाढ़ के चलते बाधित हुई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com