-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Uddhav Faster Than Chameleon In Changing Colours Eknath Shinde
‘रंग बदलने में गिरगिट से तेज हैं उद्धव’, शिंदे ने बताया फडणवीस को कैसे दिया धोखा
- Written By: प्रिया जैस
Eknath Shinde on Uddhav Thackeray : महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस की बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इसके बाद एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को गिरगिट करार दिया है।

एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Eknath Shinde on Uddhav Thackeray: महाराष्ट्र में शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर मनसे और यूबीटी हमला बोला था। इसके जवाब में शिंदे गुट भी शांत नहीं बैठा। शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को रंग बदलने वाला गिरगिट करार दिया। शिंदे ने आरोप लगाया कि उद्धव ने 2019 में देवेंद्र फडणवीस के साथ धोखा किया। यह बयान उस समय चर्चा में जब उद्धव और फडणवीस के बैठकी की खबरें आई।
एकनाथ शिंदे ने यह दावा किया कि 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को 40 से 50 बार कॉल किया, लेकिन ठाकरे ने कोई जवाब नहीं दिया था। एकनाथ शिंदे ने कहा एक समय में जो नेता कभी कांग्रेस और एनसीपी को कोसते थे, वही बाद में उन्हीं के साथ सरकार में शामिल हो गए और गठबंधन में आ गए। महाराष्ट्र ने आज तक ऐसा नेता नहीं देखा जो इतनी तेजी से रंग बदलता है।
2019 में फडणवीस को दिया धोखा
शिंदे ने याद दिलाया कि 2017 में हुए बीएमसी चुनाव में जब शिवसेना ने बीजेपी से सिर्फ 2 सीटें ज्यादा पाईं थीं, तब उन्होंने खुद के कहने पर फडणवीस से मुंबई महापौर पद शिवसेना को देने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद 2019 में उन्होंने फडणवीस को धोखा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
एकनाथ शिंदे ने बाद में 2022 के गुवाहाटी से राजनीतिक विद्रोह का जिक्र करते हुए कहा कि जब वे अपने समर्थक विधायकों के साथ असम में डेरा डाले हुए थे, उस दौरान उद्धव ठाकरे उनसे भी संपर्क में थे और साथ ही दिल्ली में बीजेपी नेताओं से अपील कर रहे थे कि बागी विधायकों को समर्थन न दिया जाए। उन्होंने कहा, “ये दोहरा खेल था। सामने से मिलनसार, लेकिन पीछे से विरोध। यही उनका असली चरित्र है।”
रोक दी थी लता मंगेशकर संगीत विद्यालय योजना
शिंदे ने आरोप लगाया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार दिया गया था, तब उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर संगीत विद्यालय की योजना रोक दी थी। उन्होंने कहा, “ठाकरे जी इतने नाराज हुए कि उन्होंने संगीत विद्यालय की योजना रोक दी। जब हम आए, तो उन्होंने इसे फिर से शुरू कर दिया।”
आपको जानकारी दें कि गुरुवार को उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस ने बंद कमरे में मुलाकात की थी, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई थी। यह बैठक विधान परिषद के सभापति राम शिंदे के कक्ष में हुई थी, जिसमें आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। इससे एक दिन पहले फडणवीस ने विधान परिषद में ठाकरे से मजाक में कहा था कि हमारे पक्ष में आ जाइए।
यह भी पढ़ें – MVA में होगा महासंग्राम? कांग्रेस ने खेला नंबर गेम, LoP के लिए आगे किया ये नाम
उन्होंने कहा, “हम विपक्ष में नहीं जाएंगे, लेकिन उद्धव जी, आपके पास यहां आने की गुंजाइश है। आप सोच सकते हैं।” इस टिप्पणी को अब एक राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर तब जब एकनाथ शिंदे और फडणवीस के बीच दूरियां बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद महायुति में फडणवीस और शिंदे के बीच तनाव बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों नेताओं के बीच मतभेद हैं। ऐसे में फडणवीस द्वारा ठाकरे की ओर दोस्ती का संकेत देना कई संभावनाओं को जन्म दे रहा है।
Uddhav faster than chameleon in changing colours eknath shinde
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फूलों का गुलदस्ता हाथ में, बनारसी साड़ी और डायमंड ज्वेलरी का जलवा, सारा तेंदुलकर की तस्वीरों पर फिदा हुए फैंस
Aug 09, 2026 | 09:19 PMकोल्हापुर दौरे पर सीएम फडणवीस और सुनेत्रा पवार, स्व. डॉ. DY पाटिल के परिजनों से की मुलाकात, जताया गहरा शोक
Aug 09, 2026 | 09:02 PMजो खेलेगा वो खिलेगा…कॉमनवेल्थ के चैंपियंस से मिले PM मोदी, कहा- Cheer4Bharat
Aug 09, 2026 | 08:30 PMएयर इंडिया टर्बुलेंस पर बड़ा एक्शन! डोप टेस्ट के बाद AAIB करेगी दोबारा जांच, दोनों पायलटों पर गिरी गाज
Aug 09, 2026 | 08:30 PMExplainer: क्या है बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, डेटा प्राइवेसी पर क्यों उठ रहे गंभीर सवाल? आसान भाषा में समझें
Aug 09, 2026 | 08:27 PMराजनाथ सिंह ने सिंदूर आर्मी महा ब्लड डोनेशन यात्रा में लिया हिस्सा, कहा- सैनिकों की सेवा है रक्तदान
Aug 09, 2026 | 08:19 PMठाणे जिला परिषद में 526 प्राथमिक शिक्षकों की होगी भर्ती, 11 अगस्त तक पवित्र पोर्टल पर भरें पसंदक्रम
Aug 09, 2026 | 08:18 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM













